गूगल ने सुरों के बादशाह मोहम्मद रफी के सम्मान में डूडल बनाया

सुरों के बादशाह मोहम्मद रफी की आज 93 बर्थ एनिवर्सरी है। उनके सम्मान में रविवार को गूगल ने उन्हें याद करते हुए डूडल बनाया। इस डूडल में रफी साहब को स्टूडियो में किसी गाने की रिकॉडिर्ंग करते दिखाया गया है जबकि दूसरी तरफ नायिका-नायिका नजर आ रहे हैं।

रफी का जन्म 24 दिसंबर, 1924 को हुआ। उन्होंने वर्ष 1941 में भारतीय संगीत उद्योग में पाश्र्व संगीतकार के रूप में प्रवेश किया था। रफ़ी ने पहली बार 13 वर्ष की उम्र में अपना पहला गीत स्टेज पर दर्शकों के बीच पेश किया। दर्शकों के बीच बैठे संगीतकार श्याम सुंदर को उनका गाना अच्छा लगा और उन्होंने रफ़ी को मुंबई आने के लिए न्योता दिया।

'ये दुनिया ये महफिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'तुम जो मिल गए हो' और 'क्या हुआ तेरा वादा' जैसे उनके गीत अभी भी युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं।

उन्होंने हिंदी में कव्वाली, गजलें, डिस्को और पॉप गीत गाए।

उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई, 1980 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।