अनोखा देश जहां शादी से पहले लड़कियों को करना पड़ता है यह घिनौना काम!

दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका की एक परंपरा के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। मलावी दक्षिणी-पूर्वी अफ्रीका में सालों से एक अजीब सी परंपरा चली आ रही है। इस देश में लड़कियों को जवान होते ही उसके मां-बाप सेक्स करने के लिए दूसरे लोगों के पास भेज देते हैं।

ऐसा माना जाता है कि लड़कियां अगर ऐसा करेगी तो वह पवित्र हो जाएगी। इस समुदाय के लोगों के बीच एक सेक्स वर्कर मौजूद होता है जिसे वहां के लोग ‘हईना’ के नाम से पुकारते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि कोई भी लड़की जब तक इस हईना के साथ सेक्स नहीं करती वो समाज में पवित्र नहीं मानी जा सकती। वहां के लोग इसे लड़कियों को पवित्र करने का रिवाज मानते हैं।

इतना ही नहीं इस रिवाज के मुताबिक अगर किसी महिला के पति की मौत हो गई है तो उसे अपने पति को दफनाने से पहले हईना के साथ सेक्स करना होगा। अगर किसी महिला ने गर्भपात करवाया हो तो यौन पवित्रता के लिए भी उसे हईना के साथ सेक्स करना पड़ता है। अगर कोई लड़की या महिला ऐसा करने से इंकार करती है तो वहां के लोग उसे बीमार घोषित कर देते हैं।