गीता-भज्जी ने बेटे का नाम रखा जोवान वीर सिंह प्लाहा, Photo शेयर कर Fans को दिखाई झलक, लेकिन…

एक्ट्रेस गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर पिछले दिनों एक नन्हा मेहमान आया था। अब उन्होंने बेटे के नाम को फैंस के साथ शेयर किया है और लिखा-जोवान वीर सिंह प्लाहा। गीता ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी बेटी हिनाया ने छोटे भाई को गोद में उठाया हुआ है। भाई-बहन की ये फोटो बहुत खूबसूरत लग रही है, लेकिन इसमें जोवान का चेहरा नहीं दिख रहा है। यह फोटो वायरल हो चुकी है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

जोवान का जन्म 10 जुलाई को हुआ था। हरभजन ने बेटे के जन्म की खबर शेयर करते हुए लिखा था कि हमारा हाथ थामने के लिए एक नया छोटा हाथ आ गया है। उसका प्यार भव्य और सोने की तरह कीमती है। एक अद्भुत उपहार, इतना खास और स्वीट। एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद देने के लिए हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं।

27 जुलाई को हुआ था बेटी हिनाया का जन्म

गीता दूसरी बार मां बनने पर बेहद खुश हैं। जोवान के पैदा होने के बाद हरभजन ने बताया था कि गीता, जोवान के होने के दौरान इतनी खुश थीं कि वे इस कंडीशन में भी अपनी फोटो ले रही थीं। इसके साथ ही गीता ने एक प्या रा थैंक्यू वीडियो भी शेयर किया था। गीता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मीडिया से बात में गीता ने बताया कि जन्म के बाद वे और उनके बेटे की तबीयत ठीक है। तीन साल तक डेट करने के बाद हरभजन और गीता ने 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी की थी। 27 जुलाई 2016 को हिनाया का जन्म हुआ था।

गीता ने 2006 में बॉलीवुड में किया था डेब्यू

गीता ने वर्ष 2006 में फिल्म 'दिल दिया है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म 'द ट्रेन' साल 2007 में रिलीज हुई थी और उसका सुपरहिट गाना 'वो अजनबी' था। गीता आखिरी बार साल 2016 में एक पंजाबी फिल्म में नजर आई थीं। वर्ष 2006 से 2016 के बीच उनकी सिर्फ 7 फिल्में आईं। उनकी आखिरी हिन्दी फिल्म 2015 में आई ‘सेकंड हैंड हसबैंड' थी। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले गीता एक दमदार मॉडल थीं। उनका जन्म इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।