शाहरुख संग दी एक सुपरहिट फिल्म, फिर हो गईं गायब, अब रहती हैं 400 करोड़ के घर में, नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश – 45,000 करोड़!

गायत्री जोशी... नाम सुनते ही आंखों के सामने 'स्वदेश' की वो सीधी-सादी, दिल छू लेने वाली शिक्षिका का चेहरा आ जाता है। हिंदी सिनेमा के सबसे खूबसूरत और सौम्य चेहरों में शुमार गायत्री ने बहुत ही कम वक्त में दर्शकों के दिल में ऐसी जगह बना ली, जिसे कोई नहीं भर सका। उनकी पहली ही फिल्म ‘स्वदेश’ में उनकी अदाकारी इतनी नैचुरल थी कि किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि यह उनकी पहली फिल्म है। लेकिन अफसोस, इस सफलता के बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया और लाइमलाइट से दूरी बना ली। क्या वजह थी? चलिए जानते हैं।

शादी के बाद लिया बॉलीवुड छोड़ने का फैसला, हर किसी को किया चौंका

गायत्री जोशी के अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला उस वक्त हर किसी के लिए हैरानी का विषय बन गया था। लेकिन इसके पीछे की वजह बेहद निजी और खूबसूरत थी — उन्होंने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी की और अपने पारिवारिक जीवन को चुना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास ओबेरॉय की कुल संपत्ति करीब ₹45,000 करोड़ से ज्यादा है, जो उन्हें भारत के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल करती है।
2004 में आई थी ‘स्वदेश’, 2005 में बनीं मिसेज ओबेरॉय

2004 में शाहरुख खान के साथ उनकी पहली और इकलौती फिल्म ‘स्वदेश’ रिलीज हुई थी, जिसने उन्हें रातों-रात घर-घर में पहचान दिला दी। फिल्म को जबरदस्त सराहना मिली और गायत्री की मासूमियत हर दर्शक के दिल में बस गई। लेकिन इसके एक साल बाद ही, अगस्त 2005 में उन्होंने शादी कर ली और फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह दूरी बना ली।

कौन हैं विकास ओबेरॉय? जानिए उनके बारे में

विकास ओबेरॉय भारत के जाने-माने रियल एस्टेट टायकून हैं। वे ओबेरॉय रियल्टी कंपनी के मालिक हैं, जो मुंबई में लग्जरी घर, होटल्स और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है और वे लाइसेंस्ड पायलट भी हैं। गायत्री और उनका परिवार मुंबई के वर्ली स्थित 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में 400 करोड़ रुपये के आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं, जो किसी महल से कम नहीं।

अब क्या कर रही हैं गायत्री जोशी?

अब गायत्री फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूर हैं और अपने पति के साथ बिजनेस संभालने में हाथ बंटाती हैं। साथ ही, वह एक आदर्श मां की भूमिका भी निभा रही हैं। उनके दो प्यारे बेटे हैं – विहान और युवान। वो अब सादगी भरी जिंदगी जीती हैं, लेकिन उनका आकर्षण और शालीनता आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है।