दमदार एक्टिंग के बावजूद कंगना रानौत की ये फ़िल्में रही फ्लॉप

कंगना रानौत फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम बन गया हैं जिसे अपने किरदार, अदाकारी और खुले अंदाज के लिए जाना जाता हैं। कंगना आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसा मुकाम हासिक कर चुकी हैं जो अकेले अपने दम पर फिल्म को आगे ले जाने के काबिल हैं। कंगना को अपने प्रदर्शन के चलते कई अवार्ड्स मिले हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कंगना को फ़िल्मी दुनिया में ओंधे मुंह भी गिरना पड़ा था। जी हाँ, एक समय था जब कंगना की कई फ़िल्में फ्लॉप गई और बॉक्स ऑफिस पर उन फिल्मों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। आज हम आपको कंगना की उन्हीं फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कंगना रानौत की फ्लॉप फ़िल्में।

* वो लम्हे

फिल्म वो लम्हे में कंगना अभिनेता शाइनी आहूजा के साथ रोमांस करती दिखाई दी थीं। 2006 में आई ये फिल्म सुपर फ्लॉप थी और इसने महज 17 करोड़ का ही बिजनेस कर पाया था।

* शकालाका बूम बूम

इस फिल्म में कंगना उपेन पटेल और बॉबी देओल के साथ दिखी थीं। 2007 में आई ये फिल्म भी बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म ने बहुत मुश्किल से 6 करोड़ की ही कमाई की थी।

* वादा रहा


2009 में आई इस फिल्म में कंगना एक बार फिर से बॉबी देओल के साथ रोमांस करती दिखी थीं। लेकिन ये फिल्म भी बुरी तरह पिट गई, इस फिल्म ने महज 80 लाख ही कमाए थे।

* मिले न मिले हम

ये फिल्म 2011 में आई थी। इस फिल्म में वे फ्लॉप अभिनेता चिराग पासवान के साथ नजर आई थीं। ये फिल्म भी सुपरफ्लॉप रही, जिसके चलते इस फिल्म ने मजह 77 लाख ही कमाए।

* आई लव न्यू ईयर

2015 आई इस फिल्म ने सिर्फ 1.19 करोड़ कमाई की ही कमाई की थी। जिसके चलते ये फिल्म फ्लॉप रही। इस फिल्म में कंगना सनी देओल के साथ दिखी थी।

* रज्जो

2013 में आई इस फिल्म में कंगना एक प्रॉस्टीट्यूट के किरदार में दिखाई दी थीं। ये फिल्म भी बुरी तरह पिटी थी और इसने केवल 1 करोड़ की कमाई ही कर पाई थी।

* गेम

इस फिल्म में कंगना के साथ अभिषेक बच्चन दिखे थे। 2011 में आई इस बिग बजट फिल्म ने मजह 7.50 करोड़ की कमाई की थी।

* रिवॉल्वर रानी


2014 में आई इस फिल्म को कंगना की धमाकेदार फिल्म माना जा रहा था लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इस हाई बजट फिल्म ने सिर्फ 9 करोड़ ही कमा पाए थे।