‘बिग बॉस 18’ के इस वीकेंड के वार में रविवार (8 दिसंबर) को सुपरस्टार सलमान खान की जगह मशहूर कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान ने होस्ट की जिम्मेदारी संभाली थी। फराह ने कंटेस्टेंट्स की खूब क्लास लगाई। इसी दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने खुलासा किया कि उन्हें ‘दिल से’ (1998) फिल्म का सुपरहिट गाना ‘छैया छैया’ ऑफर हुआ था मगर बाद में फराह ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। शिल्पा ने गाने के बारे में करणवीर मेहरा और चुम दरांग को बताया। शिल्पा ने कहा कि फराह ने मुझे गाने के लिए अप्रोच किया था।
उसके बाद फराह ने मुझे वजन कम करने के लिए कहा। हफ्ते 10 दिन बाद फराह मेरे पास वापस आईं और उन्होंने कहा-आप गाने के लिए मोटी हो। इसके बाद मलाइका अरोड़ा को इस गाने के लिए लिया गया। शिल्पा की बात सुनकर करणवीर कहते हैं, ये कितने प्यार से बता रही है। तू ट्रेन पर चढ़ती तो क्या होता ट्रेन रुक जाती या क्या। इसके जवाब में शिल्पा ने कहा कि अब मुझे क्या पता वो तो फराह और मणि सर ही बता सकते हैं।
उसके बाद करणवीर ने कहा-जो होता है अच्छे के लिए होता है। तूने बहुत अच्छी फिल्में की हैं और उस गाने को मलाइका से बैटर कोई नहीं कर सकता था। उल्लेखनीय है कि मलाइका ने इस गाने में चलती ट्रेन पर शानदार डांस किया था, जिसकी बदौलत उन्हें खूब शौहरत मिली। जहां तक शिल्पा की बात है तो उन्होंने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
एआर रहमान और सायरा बानू का हाल ही हो गया था तलाकमशहूर संगीतकार एआर रहमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। उन्होंने 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानू से तलाक ले लिया था। अब खबरें आईं कि रहमान म्यूजिक से ब्रेक ले रहे हैं। इस मामले पर उनकी बेटी खतीजा और बेटे अमीन ने स्थिति साफ की है। उन्होंने इसे खारिज कर दिया और निराधार बताया। दरअसल एक यूजर ने कुछ पोस्ट किया था जो अब डिलीट कर दिया गया है। इसी पर खतीजा ने रिएक्ट करते हुए लिखा “कृपया ऐसी बेकार अफवाहें फैलाना बंद करें।”
साथ ही अमीन ने भी इंस्टा स्टोरी शेयर कर इसे खारिज किया। बता दें 19 नवंबर को सायरा और रहमान ने अलग होने का ऐलान किया था। इससे उनके फैंस के दिल टूट गए। इसके बाद रहमान की टीम की मेंबर मोहिनी डे के तलाक की खबर आने से कंट्रोवर्सी होने लगी। यहां तक कि रहमान और मोहिनी के लिंकअप की अटकलें लगाई जाने लगीं।
इस पर रहमान ने लीगल नोटिस भी भेजा था। इसके बाद मोहिनी ने सोशल मीडिया पर आकर सच बताया कि रहमान उनके पिता समान हैं। गौरतलब है कि रहमान ने साउथ इंडियन फिल्मों के साथ बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों का संगीत दिया है।