मशहूर कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। अपने हालिया व्लॉग में फराह ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट पर तंज कसा था, जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। यहां तक कि कहा गया कि फराह और दीपिका ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। अब इस मामले में फराह की रिएक्शन सामने आई है। फराह ने पिंकविला के साथ बातचीत में दीपिका को इंस्टा पर अनफॉलो करने वाली खबर पर कहा कि शुरुआत में हम एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे थे। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने तय किया था कि हम इंस्टाग्राम पर बातचीत नहीं करेंगे। सिर्फ सीधे मैसेज और कॉल पर बात करेंगे।
हम इंस्टा पर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी नहीं देते, क्योंकि दीपिका को यह पसंद नहीं है। हर चीज सोशल मीडिया के लिए नहीं होती। जब दीपिका और रणवीर की बेटी 'दुआ' का जन्म हुआ, तो मैं सबसे पहले मिलने वालों में थीं। हमारी जिंदगी के हर पल इंस्टाग्राम के लिए नहीं होते। कुछ रिश्ते और लम्हें निजी होते हैं। किसी भी चीज को फर्जी विवाद में बदलने का यह नया चलन बंद होना चाहिए। पिछले हफ्ते कहा गया कि करण जौहर और मैंने आयुष शर्मा को रेड कार्पेट पर नजरअंदाज कर दिया, जबकि असल में हम ऊपर आने से पहले नीचे ही उनसे मिले थे।
फराह ने दीपिका के 8 घंटे काम करने वाली अपनी टिप्पणी पर भी विचार व्यक्त किए। फराह ने कहा कि हां, मेरी 8 घंटे वाली टिप्पणी कोई कटाक्ष नहीं थी, बल्कि कुक दिलीप को यह कहने के लिए थी कि अब वह भी 8 घंटे काम करेंगे, जबकि असल में वह सिर्फ 2 घंटे काम करते हैं। बता दें एक व्लॉग में फराह के कुक दिलीप ने उनसे पूछा कि दीपिका शो में कब आएंगी। इस पर फराह ने जवाब दिया कि वह अब सिर्फ 8 घंटे की शूटिंग करती हैं और उनके पास व्लॉग पर आने का समय नहीं है।
जब दिलीप ने फिर से पूछा दीपिका मैम हमारे शो में कब आएंगी? तो फराह ने कहा कि जिस दिन तू गांव जाएगा ना, उस दिन आएगी। दीपिका अब सिर्फ 8 घंटे शूट करती हैं, उनके पास शो पर आने का टाइम नहीं है। फराह की इन बातों से लगा कि वह दीपिका पर तंज कस रही हैं।
निकोल किडमैन और कीथ अर्बन की टूटी शादी, कुछ महीने पहले ही रहने लगे अलगऑस्कर विजेता एक्ट्रेस निकोल किडमैन अपने पति और जाने-माने संगीतकार कीथ अर्बन से अलग हो गई हैं। इसी के साथ दोनों की 19 साल पुरानी शादी टूट गई है। रिपोर्टों के मुताबिक दोनों ने कुछ महीने पहले ही अलग रहना शुरू कर दिया था। कीथ ने जहां अलग घर ले लिया है तो वहीं निकोल अब भी अपने रिश्ते को एक मौका देने के लिए संघर्ष कर रही हैं। पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक निकोल ये अलगाव नहीं चाहती थीं और वह कीथ के साथ अपने रिश्ते को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही थीं।
निकोल के साथ जिंदगी में आए तनाव के बाद कीथ अर्बन नैशविले में स्थित अपना घर छोड़ चुके हैं और वहीं शहर में दूसरा घर लेकर शिफ्ट हो गए हैं। कीथ के जाने के बाद निकोल अकेली दोनों बेटियों की देखभाल कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि निकोल और कीथ की साल 2005 में मुलाकात हुई थी और साल 2006 में दोनों ने सिडनी में शादी कर ली। निकोल और कीथ की 2 बेटियां हैं। इसके अलावा निकोल के पहले से 2 बच्चे हैं। दरअसल अभिनेता टॉम क्रूज से शादी के बाद निकोल ने दो बच्चों को गोद लिया था।
निकोल और कीथ ने जून में शादी की 19वीं सालगिरह के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। निकोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें इस गर्मी की शुरुआत में लंदन में ‘प्रैक्टिकल मैजिक 2’ की शूटिंग पूरी करना शामिल है। कीथ पूरे अमेरिका में अपने टूर पर रहे हैं। उनका अगला कॉन्सर्ट 2 अक्टूबर को हर्शे, पेंसिल्वेनिया में निर्धारित है।