सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के चलते जुनैद लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म की कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही जुनैद व खुशी को अपने घर खाने पर बुलाया और अपने कुक दिलीप से मिलवाया। फराह ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। अब इसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें फराह अपने कुक और जुनैद के साथ किचन में नजर आ रही हैं। वह कुक से पूछती हैं कि मालूम है ये कौन है?
कुक फिर जुनैद को गौर से देखते हैं और कहते हैं कि लंबाई से तो लगता है कि अमिताभ बच्चन सर का बेटा है। तब फराह बताती हैं कि ये आमिर का बेटा है। इतना सुनते ही कुक हाथ से इशारा करके आमिर की छोटी हाइट पर कमेंट करता है, पर बात पूरी होने से पहले ही फराह उसे रोक देती हैं। फराह फिर दिलीप से कहती हैं, 'ये क्या करता है तू? मुझे मरवाएगा सच्ची। मेरी दोस्ती तुड़वाएगा ये आदमी सब जगह से।' यह देख जुनैद भी खूब हंसे। इसी बातचीत के दौरान जुनैद ने यह भी बताया कि वे रिक्शा से आना-जाना क्यों पसंद करते हैं।
जुनैद ने कहा कि यह बहुत कम्फर्टेबल है। मेरे मम्मी-पापा के पास घर पर बहुत सारी कारें हैं और अगर जरूरत पड़े तो मैं एक ले सकता हूं। इस पर फराह ने चुटकी लेते हुए कहा कि यही होता है असली मिडिल क्लास हीरो हमारा। उल्लेखनीय है कि फराह इन दिनों रियलिटी कुकिंग शो सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में जज की भूमिका निभा रही हैं। फराह अक्सर सेलेब्रिटीज के घर जाकर उन्हें कुकिंग चैलेंज देती हैं।
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर का बेटा वरदान हुआ 1 साल का‘12वीं फेल’ मूवी से फेमस हुए अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने पिछले साल 7 फरवरी को अपने बेटे वरदान का स्वागत किया था। बेटे के एक साल का होने पर कपल ने फैंस को वरदान की झलक दिखाई है। साथ ही पहली बार उसका चेहरा रिवील कर दिया। विक्रांत ने आज सोमवार (10 फरवरी) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी शीतल को टैग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो बर्थडे पार्टी की हैं।
विक्रांत ब्राउन कलर के कोट के साथ बेज रंग की पैंट्स व सफेद शर्ट तथा शीतल गोल्डन-वाइट आउटफिट में नजर आईं। वरदान को विक्रांत के साथ मैचिंग वाइट शर्ट-ब्राउन पैंट आउटफिट में देखा जा सकता है। विक्रांत बेटे को गोद में उठाए हैं। शीतल पति व बेटे के साथ खूबसूरत पोज दे रही हैं। कपल ने कैप्शन में हार्ट इमोजी के साथ लिखा, “हमारे प्यारे वरदान को हैलो कहिए।” इससे पहले विक्रांत ने 7 फरवरी को शीतल के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जो बर्थडे पार्टी से ही थी।
उन्होंने लिखा था, “कितनी खूबसूरत यात्रा रही तुम्हारे साथ शीतल। हमारी पैरेंटिंग को 1 साल हुआ। वरदान इससे बेहतर मां की अपेक्षा नहीं कर सकता था।” उल्लेखनीय है कि विक्रांत और शीतल ने साल 2022 में शादी की थी। बेटे का वेलकम करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी थी। विक्रांत की पिछली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पिछले साल आई थी।