व्हाइट आउटफिट में परिणीति चोपड़ा ने दिखाया स्वैग, रेड साड़ी में मोनालिसा / PHOTOS

बॉलीवुड की क्यूट एंक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस समय अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही है। जहां से एक्ट्रेस अपने वेकेशन की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर कर रही है। इसी कड़ी में परिणीति चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही है। इन तस्वीरों में परिणीति बेहद हसीन नजर आ रही है।

तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा समंदर किनारे एक झूले पर बैठ अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रहीं हैं। फोटोज़ में परिणीति चोपड़ा ने गॉगल्स के साथ हाथों में एक घड़ी पहनी है, वहीं पैरों में वे ड्रेस के साथ मैचिंग व्हाइट स्लिपर्स पहने दिखाई दीं।

बता दे, इससे पहले परिणीति ने रेड बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की थी। सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर भरपूर प्यार बरसाते है।

फोटो शेयर कर मोनालिसा ने कहा - रेड अलर्ट

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपनी फोटोज और वीडियो फैन्स के साथ समय-समय पर शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने रेड साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है जिसमें उनका हॉट अंदाज नजर आ रहा है।

इन फोटोज को शेयर करने के साथ मोनालिसा ने लिखा, रेड अलर्ट। इसके साथ ही हैशटैग में मोनालिसा ने लिखा, जल्द ही कुछ आने वाला है। इसके साथ ही मोनालिसा ने लिखा, अनकही दास्तां। मोनालिसा की ये तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आ रही है।