देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। इस बार मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी के परिवार ने मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया। दोनों एक्ट्रेस ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं, लेकिन इस दुर्गा पूजा का माहौल मुखर्जी परिवार के लिए बेहद भावुक रहा। कारण था काजोल के प्रिय काका, फिल्ममेकर देब मुखर्जी, अब हमारे बीच नहीं रहे। इस वजह से पूजा के दौरान काजोल और रानी की आंखें नम हो गईं।
मां दुर्गा का किया भव्य स्वागत
रानी मुखर्जी और काजोल ने पंडाल में मिलकर मां दुर्गा का स्वागत किया और माता पर फूलों की बारिश की। सोशल मीडिया पर पूजा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। रानी ने व्हाइट साड़ी पहनी थी, जबकि काजोल गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उनके ट्रेडिशनल लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। काका देब मुखर्जी को याद कर...
एक वायरल वीडियो में काजोल, रानी और तनिषा मुखर्जी अपने चाचा देब मुखर्जी को याद करते हुए भावुक दिखाई दीं। उनकी भावनाओं को देखकर कजिन और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी इमोशनल हो गए। यह प्यार भरा पल सोशल मीडिया पर खूब देखा और साझा किया जा रहा है।
दुर्गा पूजा में शरबानी और सुमोना की उपस्थिति
इस पंडाल में एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी और सुमोना चक्रवर्ती भी शामिल हुईं। दोनों ने सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक कैरी किया। इंस्टाग्राम पर उनकी वीडियोज भी तेजी से वायरल हो रही हैं। शरबानी और सुमोना ने रानी और काजोल के साथ कई तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। बता दें कि शरबानी और सुमोना, काजोल की कजिन हैं और शरबानी ने फिल्म ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी की पत्नी का रोल निभाया था।