साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रिया सरन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने तीन दिनों में 60 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इस बीच एक्ट्रेस अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर चर्चा में आ गई है। दरअसल, श्रिया सरन अपने पति के साथ एयरपोर्ट पर रोमांटिक अंदाज में स्पॉट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के साथ काफी खुश दिखाई दे रही है और अपने पति पर खुलेआम प्यार लुटाती दिख रही है।
पैपराजी को पोज देते हुए उन्होंने एयरपोर्ट पर ही अपने पति को प्यार से लिप लॉक किया। पति को पब्लिकली लिपलॉक करते हुए श्रिया सरन का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। जिसपर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स एक्ट्रेस पर खुलेआम पब्लिकली पति को लिपलॉक करने परखरी-खोटी सुना रहे हैं।
एक यूजर ने कपल पर भड़कते हुए लिखा, 'क्या वाहियात हरकत है। घर में किस कम पड़ गई, जो कैमरा देखकर शो ऑफ कर रहीं।'
एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'घर में जगह नहीं है क्या? या कैमरा पर करना ज्यादा अच्छा लगता है?'
एक और यूजर ने लिखा, 'कैमरा के सामने ये पोज देना जरूरी है क्या?'