दिव्यांका ने बेबी प्लानिंग के सवाल पर दिया यह जवाब, ‘झलक दिखला जा 11’ से बाहर होने के बाद डिप्रेशन में थे विवेक

‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उनकी शादी साल 2016 में विवेक दहिया के साथ हुई थी। इस जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं और वे लंबे समय से उनसे गुड न्यूज की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में दिव्यांका से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें अब घरवाले भी बेबी प्लानिंग के लिए बोलने लगे हैं। दिव्यांका बोलीं कि अच्छी बात है अभी तक कोई परेशान नहीं कर रहा था हमको, लेकिन अभी हाल के समय में ज्यादा हो गया है।

पिछले साल तक सब सही था। कोई भी यहां तक की फैंस, पैरेंट्स भी इस बारे में नहीं बोल रहे थे, लेकिन अब सब इस बारे में बात कर रहे हैं। अब अचानक पैरेंट्स हमें पोक कर रहे हैं। वे कहते हैं कि सुनो हो गया बहुत, बहुत एंजॉय कर लिया। अब टाइम हो गया है। मैं इन सलाह को काफी पॉजिटिवली ले रही हूं और इससे मुझे कुछ नेगेटिव फील नहीं आती। हम लोग मजे ले रहे हैं, वो लोग हमें पोक करते हैं और हमें मजा आता है कि कितने क्यूट हैं, कितने प्यार से बोल रहे हैं।

मैंने किसी फोटोशूट को साइन किया है इसलिए मैं अभी मां नहीं बन सकती। हां लेकिन जब सही वक्त होगा, हो जाएगा। बता दें कि दिव्यांका (39) अपकमिंग वेब सीरीज में भी बिजी हैं। इसके खत्म होने के बाद ही वह बेबी प्लानिंग के बारे में सोचेंगी। बता दें कि दिव्यांका ने साल 2017 में रियलिटी डांस शो ‘नच बलिए 8’ का खिताब भी जीता था। वह साल 2021 में ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

विवेक ने शो के दौरान जैसे डांस किया, पहले कभी भी नहीं किया : दिव्यांका

‘झलक दिखला जा 11’ से विवेक के एविक्शन के बाद कपल को टफ टाइम देखना पड़ा था। दिव्यांका ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि विवेक के लिए इसे झेलना कितना मुश्किल था। वे इसी के चलते डिप्रेस्ड भी हो गए थे। दिव्यांका ने कहा कि विवेक कई दिनों तक डिप्रेस्ड थे क्योंकि आप अपना सब कुछ देते हैं।

जब हम निर्माताओं के बारे में बात करते हैं, तो यह उनके लिए एक बिजनेस मॉडल है और हम भी कल निर्माता बनेंगे तो हमारा भी बिजनेस मॉडल होगा जो हम सामने प्रजेंट कर रहे हैं। लेकिन जो लोग काम कर रहे हैं, वो लोग दिल से कर रहे हैं। अपना 100 प्रतिशत से ज्यादा देते हैं। मैं विवेक की पत्नी हूं और मुझे पक्षपाती होने का पूरा अधिकार है।

विवेक का कमाल का सफर था। जो वो बॉलीवुड जैसी परफॉर्मेंस दे रहे थे, काश थोड़ी और लंबी जर्नी हो पाती। काश वह शो में अधिक समय तक टिक पाते। विवेक ने शो के दौरान जैसे डांस किया, पहले कभी भी नहीं किया। विवेक ने शो के दौरान जमकर एक्सपेरिमेंट किए।