क्या आपने देखा दिव्यांका त्रिपाठी का एलियन डांस... देखे विडियो

टेलीविजन की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अजीब हरकतें कर रही हैं। जिसका विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी एलियन की तरह डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसे कुछ देर में ही करीब 25 लाख लोग देख चुके हैं और इस विडियो को 3लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वीडियो को पोस्ट करते हुए दिव्यांका ने लिखा - 'मैं लंदन जाने के लिए तैयार हूं लेकिन यह एलियन तब तक मेरा पीछा नहीं छोड़ेगा जब तक मैं इसके साथ डांस नहीं कर लेती।'

इस वीडियो में दिव्यांका एलियन के स्टेप्स को फॉलो कर रही हैं और उसी की तरह डांस करने की कोशिश कर रही हैं। यह वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आया है यहां तक कि उन्होंने कई कमेंट्स भी किए। कुछ यूजर्स ने दिव्यांका के डांस को सुपर से भी ऊपर कहा तो कुछ ने क्यूट कहा। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे को Dame Tu Cosita चैलेंज दे रहे हैं जिसे दिव्यांका ने स्वीकार करके डांस का वीडियो शेयर किया। सिर्फ दिव्यांका ही नहीं कई सारे सेलिब्रिटीज ने इस चैलेंज क स्वीकार किया है।