दिशा पटानी एक्टिंग के साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। दिशा ग्लैमरस अदाओं के चलते सुर्खियों में रहती हैं। दिशा खास तौर पर बिकिनी फोटोशूट के लिए काफी चर्चित हैं। वे फैंस के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है, जो हर पोस्ट को पसंद करती है। हाल ही में दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक बेहद शानदार लग रहा है। दिशा को किसी ने कहा बार्बी डॉल तो…
दिशा ने ब्लू ऑफ शॉल्डर
ड्रेस पहनी हुई है। वे बालों को सवारती दिख रही हैं। दिशा के फैन उनकी खूब
तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें बार्बी डॉल तो कोई खूबसूरत परी से संबोधित कर
रहा है। इस वीडियो को 3.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अब इन फिल्मों में नजर आएंगी दिशा
आपको
बता दें कि दिशा ने तेलुगू फिल्म 'लोफर' से फिल्मी सफर शुरू किया था।
बॉलीवुड में उन्हें बायोपिक 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से पहचान मिली।
अब दिशा 'एक विलेन रिटर्न्स' और केटीना' में नजर आएंगी। दिशा की पिछली
फिल्म 'राधे' थी जिसमें वे सलमान खान के अपोजिट थीं। उल्लेखनीय है कि दिशा
और टाइगर श्रॉफ काफी समय तक रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
दोनों साथ में लंच, डिनर और पार्टी में आते-जाते दिखे। बे बागी मूवी में
साथ भी नजर आ चुके हैं।