डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस इससे जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। साथ ही माता सीता के रूप में साउथ इंडियन एक्ट्रेस साईं पल्लवी नजर आएंगे। पिछले साल रणबीर और साईं की शूटिंग के दौरान की कई फोटो वायरल हुई थीं। इस बीच एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ कन्नन ने मशहूर फिल्ममेकर रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’में सीता माता का यादगार किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया से इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर सवाल पूछा।
इस पर दीपिका ने कहा कि मेरे भाई ने एक बार कहा था, आप सीता के रूप में जानी जाती हैं और आपको सीता के रूप में ही मरना चाहिए। मुझे ये बात समझ आ गई है कि लोग मुझे सीता के तौर पर जानते हैं और रामानंद सागर की ‘रामायण’ जितनी लोकप्रिय हुई थी उतनी कोई ‘रामायण’ लोकप्रिय नहीं हो सकती। फिर मैं अपनी इमेज के साथ छेड़छाड़ क्यों करूं? मैं सीता हूं, मैंने इस बात को मान लिया है। 35 सालों से मैंने सीता होने की जिम्मेदारी निभाई है, फिर मैं कुछ और बनने की कोशिश क्यों करूं।
मेरे पास एक बड़े प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया था और वे मेरे हाथ में सिगरेट देखना चाहते थे। मैंने मना कर दिया। कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि ये लोग मुझसे ऐसा कुछ करने की उम्मीद रख कैसे लेते हैं? उल्लेखनीय है कि रामायण सीरियल ने सभी कलाकारों को विशेष पहचान दिलाई थी। लोग आज भी दीपिका को सीता माता के रूप में ही देखते हैं। लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर ‘रामायण’ का फिर से प्रसारण हुआ था, जिस पर लोगों ने भरपूर प्यार लुटाया।
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने ब्रेकिंग न्यूज बता उड़ाया अफवारों का मजाक‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टेलीविजन के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात साल 2011 में हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने साल 2018 में भोपाल में धूमधाम से शादी की। साल 2023 में दीपिका ने बेटे रूहान को जन्म दिया। बीते कुछ दिनों से दीपिका-शोएब की तलाक की खबरें चल रही हैं। अब दोनों ने इस पर रिएक्ट किया है। शोएब ने अपने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दीपिका संग तलाक की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज शेयर करते हुए बोला, तुमने मुझे बताया नहीं इंडस्ट्री में एक और शादी टूट रही है, वो हमारी है। उनकी बात पर दीपिका ने कहा कि मैं क्यों बताऊं ये तुमको, मैं सुमड़ी में ये सब करूंगी। शोएब अपने परिवार वालों से कहते हैं कि दीपिका ने फाइनली ये डिसीजन लिया है कि वह अलग हो रही हैं। ये ब्रेकिंग न्यूज मैं सबको देने वाला हूं अपने घरवालों को। दीपिका साथ में हम रमजान का महीना निकाल लेते हैं फिर देखते हैं तलाक का क्या करना है।
इस पर दीपिका ने कहा कि रमजान के बाद वह घर छोड़कर चली जाएंगी। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले दीपिका ने अपना इंस्टा बायो बदल दिया। शोएब ने वीडियो में बताया कि कैसे एक मीडिया पब्लिकेशन ने बस इस आधार पर ही उन दोनों के तलाक की अफवाह उड़ाना शुरू कर दिया।