पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ वह अपने बहुचर्चित ‘ओरा वर्ल्ड टूर 2026’ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर नॉर्थ अमेरिका में उनके लाइव कॉन्सर्ट्स का सिलसिला जारी है। उनके परफॉर्मेंस की क्लिप्स लगातार वायरल हो रही हैं और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खबर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और फैंस को हैरानी में डाल दिया है।
क्या अब भारतीय नागरिक नहीं हैं दिलजीत दोसांझ?द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दिलजीत दोसांझ अब भारतीय नागरिक नहीं रहे और उन्होंने साल 2022 में अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उसी साल सितंबर से वह अमेरिकी पासपोर्ट का उपयोग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि भारत आने के लिए वह अब ई-वीजा का सहारा लेते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत का आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में जारी हुआ था, जो मुंबई और जाम्बिया से संबंधित था।
इसके अलावा यह भी चर्चा में है कि उनकी पत्नी संदीप कौर भी अमेरिका की नागरिकता रखती हैं।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिकी नागरिकता मिलने के बाद दिलजीत ने कैलिफोर्निया में अपने एक पांच बेडरूम वाले बंगले का पता आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज कराया था। हालांकि इन सभी दावों पर अभी तक दिलजीत दोसांझ या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, इसलिए इन खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
राजनीति में आने से दिलजीत ने किया इनकारइसी बीच दिलजीत दोसांझ के राजनीति में आने की अटकलें भी काफी समय से चर्चा में थीं। पंजाबी ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने उन्हें राजनीति में आने का प्रस्ताव दिया था।
लेकिन दिलजीत ने इस प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से ठुकरा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था—
“कदे वी नहीं… मेरा काम एंटरटेन करना है। मैं अपने काम से बहुत खुश हूं। धन्यवाद।”
इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि दिलजीत फिलहाल केवल अपने एंटरटेनमेंट करियर पर ही फोकस रखना चाहते हैं।
दिलजीत दोसांझ का अपकमिंग प्रोजेक्टवर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ हाल ही में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ सनी देओल, अहान शेट्टी और वरुण धवन जैसे कलाकार शामिल थे।
अब वह जल्द ही इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखाई देंगे, जो 12 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।