‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री

रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही है। रिलीज के पहले दो हफ्तों में ही बेमिसाल कमाई करने वाली इस फिल्म ने तीसरे शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे रविवार को भी कमाई की गति बरकरार रखी। फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो किसी बॉलीवुड फिल्म ने अब तक नहीं छुआ। आइए जानते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 18वें दिन कितना कलेक्शन किया।

‘धुरंधर 2’ ने 18वें दिन कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया

फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से लगातार बॉक्स ऑफिस पर छा रही है। ‘धुरंधर 2’ ने पहले 900 करोड़ और अब 1000 करोड़ क्लब की शुरुआत कर इतिहास रच दिया है, जो आने वाली फिल्मों के लिए चुनौतीपूर्ण बेंचमार्क बन गया है।

कमाई के आंकड़े देखें तो:

रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये कमाए।
दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 263.65 करोड़ रहा।
तीसरे शुक्रवार यानी 16वें दिन कमाई 21.55 करोड़ और 17वें दिन 25.65 करोड़ रुपये रही।
तीसरे रविवार यानी 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज हुआ।

इस तरह फिल्म का 18 दिनों का कुल कलेक्शन 1013.77 करोड़ रुपये हो गया।
‘धुरंधर 2’ ने हजार करोड़ क्लब में बनाई एंट्री

‘धुरंधर 2’ ने 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर इतिहास रच दिया और बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई जिसने इतनी तेजी से यह मुकाम हासिल किया। अब फिल्म ‘बाहुबली 2’ के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन (1030.42 करोड़ रुपये) को तोड़ने से केवल 17 करोड़ दूर है। उम्मीद की जा रही है कि तीसरे मंडे तक फिल्म यह आंकड़ा पार कर भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।

फिल्म के बारे में

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ की सीक्वल है और पहले भाग की सफलता को और आगे बढ़ाती नजर आ रही है।