आयशा खान ने आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ के डांस ट्रैक शरारत की शूटिंग के दौरान अनुभव की गई परेशानियों का खुलासा किया। इस गाने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त नेम और फेम मिला, लेकिन इसके साथ ही उन्हें ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा। हाल ही में मोजो स्टोरी के एक समिट में आयशा ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे उनका एक साधारण कन्फेशन ऑनलाइन मीम मटीरियल बन गया।
ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग का दर्दबरखा दत्त से बातचीत में आयशा ने कहा, इंस्टाग्राम पर मेरे शरीर को लेकर मुझे लगभग हर दिन सेक्शुअलाइज किया जाता है। मैं कोई साधारण टॉप पहनती हूँ, तो लोग नाराज़ हो जाते हैं। मैं स्कर्ट पहनती हूँ, तो भी विवाद होता है। मुझे कुछ पोस्ट करने से पहले हर बार सोच-विचार करना पड़ता है। अगर किसी चीज़ को पोस्ट करने से पहले सोचना पड़े क्योंकि कोई इसे सेक्शुअलाइज कर सकता है, तो यह सच में बहुत दुखद स्थिति है।
आयशा ने आगे कहा, अगर आपके पास वह शक्ति होती कि आप जो चाहें कर सकते, तो आप करते। लेकिन यह डराता है कि हमारे आस-पास ऐसे इंसान भी हैं।
रेप की धमकियां और पर्सनल डरजब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ऑनलाइन धमकियां मिली हैं, तो आयशा ने खुलासा किया, हां, हर दिन। मैं अभी अपना फोन खोलकर दिखा सकती हूँ कि यह कितना सामान्य है। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक डरावनी घटना का भी जिक्र किया, मेरे साथ रेप करने की कोशिश हुई। मैंने पहले एक इंटरव्यू में इसके बारे में थोड़ी बात की थी, लेकिन मैं उस अनुभव को ज्यादा याद नहीं करना चाहती।
आयशा भावुक हो गईं और कहा, कुछ दिन ऐसे होते हैं जब यह घटना आपको ट्रिगर कर देती है… उस घाव को फिर से खोल देती है, जिसे मैं भूलना चाहती थी।
सेट पर परेशान करने वाला अनुभवएक्ट्रेस ने बताया कि एक प्रोजेक्ट के दौरान एक स्पॉट बॉय ने उन्हें परेशान किया। उन्होंने कहा, मैं शूटिंग कर रही थी और मेरे पापा भी वहाँ थे। अचानक इंस्टाग्राम खोलकर देखा तो एक DM था जिसमें वॉइस नोट्स थे। बाद में मुझे पता चला कि वह स्पॉट बॉय में से एक का था।
मोटापे के कारण गाने से हुईं बाहरआयशा ने यह भी बताया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें टी-सीरीज़ के एक गाने से निकाल दिया गया था। मैं 12वीं क्लास में थी और सेकंड लीड के लिए चुनी गई थी। लेकिन शूटिंग से ठीक एक रात पहले मुझे निकाल दिया गया क्योंकि लोग मुझे मोटी मानते थे, उन्होंने कहा।