भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले भाग की तुलना में इस फिल्म में ऐसी ताकत है कि यह पेड प्रीव्यू से ही दर्शकों के बीच धूम मचा रही है। ओपनिंग वीकेंड में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब यह फिल्म वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस की रिकॉर्ड बुक को लगातार बदल रही है। पहले मंडे को ऐतिहासिक कमाई करने के बाद मंगलवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन कितनी कमाई की।
छठे दिन ‘धुरंधर 2’ की कमाईआदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता की नई कहानी लिख रही है। फिल्म को रिलीज़ के बाद मिश्रित समीक्षाएँ मिली थीं, लेकिन दर्शकों के सकारात्मक रिव्यू और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ ने इसे हर दिन शानदार कमाई दिलाई। पेड प्रीव्यू में ही फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई कर यह साबित कर दिया था कि यह बॉलीवुड के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगी।
फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये से अपना कलेक्शन शुरू किया। दूसरे दिन कमाई में हल्की गिरावट आई और यह 80.72 करोड़ पर रही। लेकिन वीकेंड में फिल्म ने कमाल कर दिया; तीसरे दिन शनिवार को 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये बटोरे। पहले मंडे को नॉन-हॉलिडे होने के बावजूद फिल्म ने 65 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज़ के छठे दिन यानी मंगलवार को 56.55 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ 6 दिनों का कुल कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपये हो गया है।
‘धुरंधर 2’ ने पीछे छोड़ दी ‘गदर 2’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’‘धुरंधर 2’ ने पहले ही बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन (511 करोड़) को पीछे छोड़ दिया, जो 2017 से 2023 तक हिंदी फिल्मों के लिए बेंचमार्क था। यह फिल्म 500 करोड़ रुपये कमाने वाली सबसे तेज़ हिंदी फिल्म भी बन गई है। मंगलवार को 575.67 करोड़ के कुल कलेक्शन के साथ, इसने सनी देओल की 2024 की ‘गदर 2’ (525 करोड़), शाहरुख खान की ‘पठान’ (543 करोड़) और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (556 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया। उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को यह फिल्म आसानी से 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
‘धुरंधर 2’ की कहानी और कलाकाररणवीर सिंह के अलावा, फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने अपने किरदारों को बेहतरीन ढंग से निभाया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च 2026 को रिलीज़ हुई थी। इसकी प्रीक्वल ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और तीन महीने बाद भी यह सिनेमाघरों में चल रही थी। अब इसका सीक्वल पहले से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। कई ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म जल्द ही 600 करोड़ और उसके पार जाकर हिंदी सिनेमा की इतिहास रच सकती है।