‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों का लगातार समर्थन पा रही है। 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। हर दिन इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, रिलीज के तीसरे हफ्ते में वीकडे के दिनों में गति थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन कलेक्शन की संख्या अब भी 10 करोड़ के ऊपर बनी हुई है। तीसरे मंगलवार को फिर एक बार इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं, 20वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने कितना कमाया।
20वें दिन कितना हुआ कलेक्शन?रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए तीसरा सोमवार कुछ खास धमाकेदार नहीं रहा था। 6 अप्रैल को रिलीज के 19वें दिन फिल्म ने अपनी अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज की थी, जिसमें 65% की गिरावट देखी गई। लेकिन इसके अगले दिन यानी 20वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने अपनी रफ्तार फिर से बढ़ाई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इस दिन फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये का योगदान जोड़ा। इसके बाद 16वें दिन 21.55 करोड़, 17वें दिन 25.65 करोड़, 18वें दिन 28.75 करोड़ और 19वें दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे मंगलवार यानी 20वें दिन फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में 20 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन बढ़कर 1033.37 करोड़ रुपये हो गया है।
‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ातीसरे हफ्ते में कमाई में थोड़ी मंदी देखी जा रही है, लेकिन रिलीज के 20वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपये (सैकनिल्क आंकड़े) को पीछे छोड़ दिया। इस सफलता के साथ ‘धुरंधर 2’ अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
देश में शीर्ष स्थान पर अभी भी ‘पुष्पा 2’ है, जिसने 1234.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब सवाल यह है कि क्या ‘धुरंधर 2’ इस रिकॉर्ड को भी पार कर पाएगी और भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनने में सफल होगी।