
देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। देवोलीना ने ‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल में ‘गोपी बहू’ के रोल से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। देवोलीना काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वह अपने पति शाहनवाज शेख और बेटे के साथ बिजी हैं। हाल ही में देवोलीना ने पति के बर्थडे पर कुछ फोटो शेयर कीं। इन तस्वीरों के बाद देवोलीना की सैकंड प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आने लगीं। अब देवोलीना ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।
देवोलीना ने टेली टॉक के साथ बातचीत में कहा कि नहीं है ऐसा कुछ...6 महीने हुए हैं भाई मुझे डिलीवर करके। कुछ भी न्यूज बना देते हैं। बता दें कि देवोलीना 6 महीने पहले ही मां बनी थीं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। उसका नाम ‘जॉय’ रखा है। देवोलीना ने अभी तक बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।
देवोलीना के पति जिम ट्रेनर हैं। अब देवोलीना का पूरा फोकस जॉय की परवरिश पर है। देवोलीना ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर Q&A सेशन किया था। इस दौरान फैंस ने उनसे टीवी में वापसी को लेकर सवाल किया था। इस पर देवोलीना ने जवाब दिया था कि फिलहाल तो टाइम है...जॉय को थोड़ा बड़ा होने दीजिए।
पिछली बार ‘छठी मैया की बिटिया’ शो में देखा गया था देवोलीना कोदेवोलीना ने 14 दिसंबर 2022 को शाहनवाज के साथ शादी की थी। शाहनवाज के साथ घर बसाकर देवोलीना ने फैंस को झटका दे दिया था क्योंकि शादी से पहले किसी ने भी शाहनवाज का नाम नहीं सुना था। इंटर फेथ शादी होने से लोगों ने देवोलोना को सोशल मीडिया पर ट्रॉल भी किया था। शाहनवाज के साथ शादी करते हुए देवोलीना ने गृहस्थी को ज्यादा वक्त देने का फैसला लिया और फिर मां बनने की तरफ कदम उठाया। देवोलीना को पिछली बार शो ‘छठी मैया की बिटिया’ में देखा गया था।
गौरतलब है कि देवोलीना ने ‘डांस इंडिया डांस 2’ से करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो शो ‘सवारे सबके सपने...प्रीतो’ में काम किया। फिर वो ‘साथ निभाना साथिया’ में नजर आईं। इस शो से देवोलीना की किस्मत चमक गई। शो जबरदस्त हिट हुआ। इसके बाद देवोलीना ने ‘लाल इश्क’, ‘बिग बॉस 13’, ‘बिग बॉस 14’, ‘बिग बॉस 15’, ‘दिल दिया गल्लां’ जैसे शो किए।