एयरपोर्ट पर दिखे दीपिका-रणवीर, मां का बर्थडे मना बेंगलुरू से लौटीं एक्ट्रेस, माधवन ने पिता को यूं किया विश

बॉलीवुड के पावर कपल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। उनकी फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल 14 अगस्त को दीपिका की मां का बर्थडे था, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए ये कपल बेंगलुरू गया था। अब दीपिका मां का बर्थडे सेलिब्रेट कर मुंबई लौट आई हैं। दीपिका ने एयरपोर्ट पर व्हाइट टी-शर्ट और प्लाजो पैंट पहनी थी। उन्होंने मिनिमम मेकअप, गोल्ड हूप्स और चेन से लुक कंप्लीट किया था। रणवीर इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए।


फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे दीपिका और रणवीर

दोनों कलाकारों के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका-रणवीर जल्द ही कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में भी साथ नजर आएंगे। रणवीर भारत को 1983 में वनडे विश्व कप जिताने वाले महान ऑलराउंडर कपिल देव का किरदार निभाएंगे। दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका में दिखेंगी। रणवीर 'सर्कस' मूवी में भी नजर आएंगे। दीपिका 'फाइटर', 'द इंटर्न' और शकुन बत्रा की एक फिल्म में काम कर रही हैं। बत्रा की फिल्म की घोषणा साल 2019 में की गई थी। फिल्म का कुछ हिस्सा गोवा और कुछ मुंबई में शूट किया गया है।


अभिनेता माधवन के पिता हुए 80 साल के

एक्टर आर माधवन बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में माधवन ने पिता को 80वें बर्थडे पर बधाई देते हुए ट्विटर पर पोस्ट शेयर की है। माधवन ने मम्मी-पापा की एक बहुत ही खूबसूरत सी फोटो अपलोड की। उन्होंने पिता के आशीर्वाद को अपनी सबसे मजबूत शक्ति बताया है। उन्होंने लिखा कि प्रिय अप्पा-आपने मुझे गरिमा अनुग्रह और बिना शर्त प्यार का सही अर्थ सिखाया-उदाहरण के नेतृत्व में और जिसे मैं एक पुत्र, पिता, पति, दामाद के रूप में अनुकरण करना चाहता हूं। आपका आशीर्वाद मेरी सबसे मजबूत शक्ति है। मैं proud son हूं। माधवन ने देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की भी बधाई दी।