अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं। दोनों के खाते में बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में हैं। फरहान अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ (2015) में उन्हें साथ काम करने का मौका मिला था। फिल्म के सेट पर दोनों के बीच एक्टर दर्शन कुमार को लेकर बहस हो गई थी। दर्शन इससे पहले प्रियंका के साथ ‘मैरी कॉम’ और अनुष्का के साथ ‘एनएच 10’ में काम कर चुके थे। ‘मैरी कॉम’ में दर्शन का रोल शांत स्वभाव का था, जबकि ‘एनएच 10 में वे गुस्सैल और हिंसक अवतार में नजर आए। अब दर्शन ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘दिल धड़कने दो’ के सेट पर दोनों एक्ट्रेस के बीच मेरे स्वभाव को लेकर बहस हो गई थी।
वे अपने फिल्म शूट पर मिली थीं और मेरे बारे में बात की। प्रियंका ने कहा कि दर्शन बहुत स्वीट, हार्डवर्किंग और एक अच्छे एक्टर हैं। इस पर अनु्ष्का ने कहा मैंने उनसे ज्यादा रूड इंसान नहीं देखा है। उनमें मुझे लेकर बहस हो गई। उन दोनों के साथ मैं अपने किरदारों में मिला था। उस वक्त मैं सतबीर था (एनएच 10), मैंने कभी अनुष्का को ग्रीट नहीं किया था। मैंने क्लाइमेक्स के बाद उनसे अपना परिचय करवाया था। वो मेरे प्रोसेस का हिस्सा था। अनु्ष्का को बिल्कुल भी आइडिया नहीं था।
उन्हें लगा कि मुझमें एटीट्यूड है, शायद उन्हे ऐसा लगा। उन्होंने किसी को मजाक में कहा था कि क्लाइमेक्स में इसे अच्छे से रॉड से मारूंगी। बाद में प्रमोशन के दौरान मैं उनसे दिल्ली में मिला। उन्होंने अपनी राय बदली और सोचा कि मैं बहुत स्वीट हूं। मैंने उन्हें बताया कि शूट के दौरान मैं अपने किरदार में था। उल्लेखनीय है कि दर्शन अब मनोज बाजपेयी के साथ वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में नजर आएंगे।
‘बिग बॉस 19’ के एक एपिसोड में नेहल ने अमाल पर लगाए थे आरोप'बिग बॉस 19' की शुरुआत 24 अगस्त को हुई थी। इसके कुछ एपिसोड काफी विवादित रहे हैं। घर के अंदर कैप्टेंसी टास्क के वक्त नेहल चुडास्मा ने सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक पर कई आरोप लगाए जिससे वो परेशान हो गए। इसके बाद नेहल को सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल किया गया। अब नेहल की टीम ने लंबा-चौड़ा बयान जारी कर नेहल की रिएक्शन की सच्चाई जाहिर की। उन्होंने लिखा, “हम बिग बॉस 19 के टास्क में हुई गलतफहमी पर प्रकाश डालना चाहेंगे। मामले को साफ करने के लिए हम कुछ चीजें साझा करेंगे।
टास्क के दौरान वहां एक पल था, जब अमाल और नेहल के बीच चीजें फीजिकल हुईं। हम बताना चाहते हैं कि वहां नेहल का आरोप लगाने का या इल्जाम डालने का कोई इरादा नहीं था। जो चीज हुई, उसकी वजह नेहल का अतीत का ट्रामा है, जिसे वह हर बार नियंत्रित नहीं कर पाती हैं। उस पल में नेहल के पुराने घाव फिर से उभर गए, जिससे वो रिएक्शन आई।” इस बीच मशहूर गायक अरमान मलिक ने अपने भाई अमाल का हौसला बढ़ाया है। अरमान ने कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है।
उन्होंने भले ही सीधे तौर पर नेहल का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में अपनी बात कह दी। अरमान ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, '“मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि अमाल शो में अपनी पहचान बना रहा है। उसे कभी-कभी उदास देखना मुश्किल होता है, लेकिन आप सभी का प्यार और अंदर के कुछ लोगों का भी, उसे मजबूत बनाए रखेगा।”