अंकल के डांस वीडियो को टक्कर देने आया इस लड़की का वीडियो, देखे

सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से अंकल का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे पहले उन्होंने फिल्म खुदगर्ज का गाना 'आप के आ जाने से' पर डांस किया। उसके तुरतं बाद 'चढ़ती जवानी' पर डांस किया। सोशल मीडिया पर दोनों ही वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। ये डांस वीडियो उन्होंने फेमिली फंक्शन में किया था। अंकल का गोविंद स्टाइल लोगों को काफी पसंद आया। अब उसी डांस को अमेरिका की रहने वाली दीप बरार ने कॉपी किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दीप के इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।

अंकल का सबसे पहला डांस वीडियो 'आप के आ जाने से' वायरल हुआ था। जिस पर दीप बरार ने उसी पर डांस किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ अंकल डांस कर रहे हैं तो दूसरी तरफ दीप उनको कॉपी करती दिख रही हैं। वो अंकल से भी अच्छा डांस करने की कोशिश करती दिख रही हैं। उन्होंने फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ''मैं इस सुपरस्टार की सबसे बड़ी फैन हूं। इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।'' दीप बरार के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। वो कोरियोग्राफर हैं, इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं। इस बार उन्होंने वायरल अंकल का वीडियो चुना है।