अंग्रेजी गाने 'गो बेड बीच' पर जमकर झूमीं चिंकी मिंकी, शेयर किया डांस वीडियो

चिंकी मिंकी यानी सुरभि समृद्धि के सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके डांस वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। दोनों बहने अक्सर अपने फैन्स लिए नए-नए गानों पर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैन्स भी उनके इन डांस वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अपने फैंस के लिए चिंकी मिंकी अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। चिंकी मिंकी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है इस वीडियो में चिंकी मिंकी अंग्रेजी गाने 'गो बेड बीच' पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। शेयर करते ही ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में उनके साथ उनके कोरियोग्राफर आदिल खान भी उनके साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो में तीनों के डांस स्टेप बिलकुल एक जैसे हैं। तीनों एक दूसरे से ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस डांस वीडियो पर अब तक 5.24 लाख व्यूज आ चुके हैं। साथ ही 80 हजार से ज्यादा लाइक और 625 कमेंट भी आ चुके हैं।

वहीं उनके करियर की बात करें तो, दोनों ने 'द कपिल शर्मा शो' से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। इस शो में दोनों की एक्टिंग को देख कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह भी हैरान रह गए थे। दोनों का डायलॉग 'मुझे तो चाहिए, इसका पता नहीं' काफी पसंद किया गया था। दोनों की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अभी दोनों टीवी शो हीरो में नजर आ रही है।