Chhath Puja 2020 : खेसारी लाल यादव के इन नए छठ गीतों ने मचा दी धूम, Video हुए वायरल

बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा त्योहार छठ पूजा 20 नवंबर को है। इसके उत्सव की शुरुआत आज यानी 18 नवंबर से शुरू हो गई है। इसमें छठ मैया का पूजन और सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। पूरे बिहार का ये एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसे हर वर्ग एक साथ मनाता है। ये उत्सव चार दिन चलता है। पहले दिन यानी 18 नवंबर को नहाय-खाय है, 19 को खरना, 20 को छठ पूजा और 21 को सुबह सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

नहाय-खाय के दिन पूजा-पाठ के बाद शुद्ध सात्विक भोजन किया जाता है। इसी से छठ पर्व की शुरुआत मानी जाती है। छठ माता के लिए निर्जला व्रत किया जाता है यानी व्रत करने वाले लोग करीब 36 घंटे तक पानी भी नहीं पीते हैं। आमतौर पर ये व्रत महिलाएं ही करती हैं। इसकी शुरुआत पंचमी तिथि पर खरना करने के बाद होती है। खरना यानी तन और मन का शुद्धिकरण। इसमें व्रत करने वाला शाम को गुड़ या कद्दू की खीर ग्रहण करता है। इसके बाद छठ पूजन पूरा करने के बाद ही भोजन किया जाता है। छठ तिथि की सुबह छठ माता का भोग बनाया जाता है और शाम डूबते सूर्य को जल चढ़ाया जाता है। इसके बाद सप्तमी की सुबह फिर से सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस तरह 36 घंटे का व्रत पूरा होता है।

कोरोना काल में यह पूजा इस बार कोविड-19 (Covid-19) के लिए जारी दिशानिर्देशों के बीच हो रहा है। हालांकि, कोरोना ने कई राज्यों में लोगों के छठ घाट जाने पर पाबंदी जरूर लगा दी है लेकिन, उत्तर भारत के गली मोहल्लों में बज रहे छठ के भोजपुरी गानों ने पूजा का बेहतरीन माहौल बना दिया है। अब छठ के भोजपुरी गीत की बात हो और खेसारी लाल यादव का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है।

भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर खेसारी के छठ के नए गाने इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। उनके लगातार कई गाने रिलीज हुए हैं जो छठ महापर्व पर आधारित हैं। हम बता रहे हैं उनके नए छठ गीतों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

गूगल से सिखअ पूजा के तरीका

खेसारी लाल यादव और प्रतिभा चौबे की आवाज में रिलीज यह छठ गीत (Bhojpuri Chhath Geet) काफी पसंद किया जा रहा है। इसे 5 दिनों में Youtube पर 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल हो रहे इस छठ गीत को यादव राज ने लिखा है और रौशन सिंह ने इसका संगीत दिया है।

छठ घाटे चलीं

इस भोजपुरी छठ गीत को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इस गीत को अखिलेश कश्यप ने लिखा हैं और श्याम सुंदर ने संगीत दिया है। इस गाने में छठ महापर्व के पारंपरिक गीत 'कांच ही बास के बहंगिया' के भी कुछ शब्द हैं, जो गाने के नए अंदाज को छठ के पारंपरिक गीत से जोड़ते हैं। इस गाने को Youtube पर कुछ ही दिनों में 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

'हे छठी मईया सुना सुना लागे'

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का 'हे छठी मईया सुना सुना लागे' गीत (Bhojpuri Chhath Geet) काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को दो दिन पहले ही रिलीज किया गया है और 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे कुंदन प्रीत ने लिखा है और रौशन सिंह ने संगीत दिया है।

छठी घाटे सेल्फी

'छठी घाटे सेल्फी' भोजपुरी छठ गीत को खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी ने मिलकर गाया है। Youtube पर इस गाने को खूब देखा जा रहा है। छठ पर्व पर आधारित इस गीत (Bhojpuri Chhath Song 2020) को Youtube पर करीब 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने का म्यूजिक भी रौशन राज ने दिया है और यादव राज ने इसे लिखा है।

जाई देवर जी दउरा ले आईं

हाल में रिलीज हुए खेसारी लाल यादव के छठ गीत 'जाई देवर जी दउरा ले आईं' (Jai Devar Ji Daura Le Aai) ने धूम मचा रखी है। इस छठ पूजा गीत (Chhath Puja Song) को Youtube पर 5 दिन में करीब 9 लाख व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसे मुकेश यादव ने लिखा है और रौशन राज ने इसका संगीत दिया है।