Brahmastra Box Office Collection Day 12: ब्रह्मास्त्र की कमाई में लगा ब्रेक, 12वें दिन रहा सबसे कम कलेक्शन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में प्यार मिल रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र ने महज 10 दिनों में 360 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और ये कमाई लगातार जारी है। ब्रह्मास्त्र साल 2022 की अभी तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। पहले हफ्ते ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन में दूसरे हफ्ते थोड़ा ब्रेक लग गया है। फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।

ब्रह्मास्त्र का 12वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र ने 12वें दिन (20 सितंबर, मंगलवार) करीब 3.5 से 4.20 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। ये फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 224.10 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म अब जल्द ही 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। अब ब्रह्मास्त्र 250 करोड़ का आंकड़ा तीसरे वीकेंड में पार कर पाती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

ब्रह्मास्त्र में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन के रोल को भी काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, फिल्म में शाहरुख खान के 20 मिनट के कैमियो ने जान डाल दी है।