विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। 5 सितंबर को 'बागी 4', 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' और 'परम सुंदरी' के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन सुस्त शुरुआत की थी। दूसरे दिन हल्की बढ़त दिखी, लेकिन कुल मिलाकर प्रदर्शन औसत रहा। यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री की 'फाइल्स ट्रायलॉजी' की तीसरी कड़ी है, लेकिन अब तक की सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई। दो दिन में इसका कुल कलेक्शन 4 करोड़ के आसपास रहा, जबकि 'द कश्मीर फाइल्स' ने पहले दो दिनों में 12 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
फिल्म का विषय और कलाकार'द बंगाल फाइल्स' 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों पर आधारित है। फिल्म में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और शाश्वत चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं।
द बंगाल फाइल्स: दिन 2 कलेक्शनSacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन 2.25 करोड़ का कारोबार किया। दो दिन का कुल कलेक्शन 4 करोड़ रहा, जो फिल्म के लगभग 50 करोड़ के बजट के हिसाब से बेहद कम है।
'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' का धमालवहीं, हॉलीवुड फिल्म 'The Conjuring: Last Rites' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। पहले दिन 17.5 करोड़ की ओपनिंग करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन भी 17.5 करोड़ का कलेक्शन किया और कुल दो दिन में 35 करोड़ रुपये की कमाई की। यह साल 2025 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म बन गई और 'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' को पीछे छोड़ दिया।
परम सुंदरी का धीमा प्रदर्शनसिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की 'परम सुंदरी' के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। फिल्म ने दूसरे शनिवार को मात्र 2 करोड़ कमाए। टोटल कलेक्शन अब 43.5 करोड़ पर है और 50 करोड़ क्लब में पहुंचने के लिए इसे काफी मेहनत करनी होगी।
लोकाह चैप्टर 1 की जबरदस्त कमाईमलयालम फिल्म 'लोकाह चैप्टर 1' फैंस का दिल जीत रही है। पहले हफ्ते में 54.7 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म ने दूसरे शनिवार को 9.75 करोड़ कमाए। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 72.1 करोड़ पहुंच चुका है।
'बागी 4', 'कुली' और 'वॉर 2' का हालटाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने पहले दिन 12 करोड़ और दूसरे दिन 9 करोड़ कमाए, जिससे दो दिन में कुल 21 करोड़ हुए। वहीं, रजनीकांत की 'कुली' और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन लगभग ठप है। 'कुली' ने 24वें दिन विभिन्न भाषाओं से मात्र लाखों में कमाई की, टोटल कलेक्शन अब 284.24 करोड़ है। 'वॉर 2' ने 24वें दिन हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में कुल 8 लाख कमाए और देशभर में 236.39 करोड़ का नेट कलेक्शन पूरा किया।