रणवीर सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में अपनी जगह पक्की कर ली है। ‘धुरंधर 2’ ने साबित कर दिया कि फिल्मों में किस्मत भी कभी-कभी समय के साथ आपके पक्ष में हो जाती है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज होते ही सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं। पेड प्रीव्यू शोज के ज़बरदस्त प्रदर्शन के बाद फिल्म ने पहले ही दिन ऐतिहासिक ओपनिंग की और दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान मचा दिया। आइए जानते हैं, रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
‘धुरंधर 2’ ने दूसरे दिन की कमाई कितनी की?रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिर्फ़ रिकॉर्ड तोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रणवीर सिंह के करियर के ग्राफ को भी नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है। जहां ज्यादातर बॉलीवुड फिल्में अपने पूरे रन में 100 करोड़ तक पहुंचने के लिए जूझती हैं, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने मात्र 48 घंटों में ही रणवीर के करियर को नया मुकाम दे दिया है। इस फिल्म ने वह किया, जो कई बड़े सितारों की फिल्में नहीं कर पाईं।
पेड प्रीव्यू शोज से फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई की।
पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया।
सेकंड डे रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन ‘धुरंधर 2’ ने 80.72 करोड़ रुपये कमाए।
इसमें से हिंदी में सबसे अधिक 78.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।
कन्नड़ में 0.03 करोड़, मलयालम में 0.01 करोड़, तमिल में 0.44 करोड़ और तेलुगु में 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।
इस तरह पेड प्रीव्यू शोज को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई अब 226.27 करोड़ रुपये हो गई है।
रणवीर सिंह के करियर की चौथी सबसे बड़ी फिल्मसिर्फ़ 48 घंटों में ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रच दिया है। फिल्म ने दो दिन में 200 करोड़ क्लब में एंट्री की और रणवीर सिंह की टॉप 5 फिल्मों में जगह बना ली है। ‘बाजीराव मस्तानी’ का लाइफटाइम कलेक्शन 184 करोड़ था, जिसे इसने पीछे छोड़ दिया। अब इसकी नज़रें ‘सिम्बा’ के 240.22 करोड़ के आंकड़े को पार करने पर हैं, जिसे यह जल्दी ही पीछे छोड़ सकती है और रणवीर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।
रणवीर सिंह की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में (इंडिया नेट कलेक्शन):
धुरंधर: 894.49 करोड़
पद्मावत: 300.26 करोड़
सिम्बा: 240.22 करोड़
धुरंधर 2: 226.27 करोड़* (2 दिन में)
बाजीराव मस्तानी: 184 करोड़
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: 153.30 करोड़
गली बॉय: 139.38 करोड़
राम लीला: 117.53 करोड़
83: 102 करोड़
दिल धड़कने दो: 76.88 करोड़
‘धुरंधर 2’ से क्या उम्मीदें हैं?
फिल्म ईद के वीकेंड में रिलीज हुई है, जिससे कमाई में और भी इज़ाफ़ा होने की संभावना है। पहले दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार ओपनिंग दर्ज की, और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार को भी कमाई में जबरदस्त उछाल आएगा। अनुमान है कि ‘धुरंधर 2’ अपने ओपनिंग वीकेंड में ही दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो सकती है।
‘धुरंधर 2’ की कहानी और स्टारकास्टफिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जो जासूस हमज़ा अली मज़ारी का किरदार निभा रहे हैं। आदित्य धर ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसके अलावा आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कहानी हमज़ा अली मज़ारी के जीवन और देश की सेवा के लिए उसके गुप्त मिशनों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक्शन-थ्रिलर दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई और भी बढ़ेगी।