प्रियंका चोपड़ा का चौकाने वाला खुलासा - रंगभेद की वजह से गवानी पड़ी हॉलीवुड फिल्म

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तो अब हॉलीवुड में भी अपनी शानदार एक्टिंग का पर्चम लहरा चुकी हैं। प्रियंका इन दिनों अपने कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के चलते अमेरिका में रह रही हैं। लेकिन हॉलीवुड में भी प्रियंका को अपने रंग के कारण एक फिल्म हाथ से गवानी पड़ी। जी हाँ..। ऐसा हुआ जिसका खुलासा खुद प्रियंका ने किया है। इंस्टाइल मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में बतया कि पिछले साल उनके हाथ से एक हॉलीवुड फिल्म इसलिए निकल गई क्योंकि उनकी स्किन कलर ब्राउन था।

प्रियंका ने हाल ही में एक मशहूर इंटरनेशनल मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में रंगभेद की बात कबूली। प्रियंका का कहना हैं कि उन्होंने पिछले साल अपने स्किन के कलर के कारण कई हॉलीवुड फ़िल्में खोई हैं जिसकी वजह से प्रियंका काफी निराश भी हैं। दरअसल एक बार प्रियंका के मैनेजर के पास किसी स्टूडियो से कॉल आया था जिसमे उन्होंने कहा था कि प्रियंका की फिजिकैलिटी सही नहीं हैं जिसके कारण उन्हें फिल्म में रोल नहीं मिला पाया। प्रियंका को इसका मतलब समझ नहीं आया तब उन्हें मैनेजर ने समझाया कि फिल्म मेकर्स को उनकी फिल्म के लिए ब्राउन चेहरा नहीं चाहिए।

प्रियंका को बचपन में भी रंगभेद का शिकार होना पड़ा हैं। जब उन्होंने अमेरिका के स्कूल में एडमिशन लिया था उस दौरान भी उन्हें अपने रंग के कारण कई टिप्पड़ियां सुनने को मिली थी। प्रियंका ने कहा कि, 'जब मैं 12 साल की थी तो अमेरिका में स्कूली पढ़ाई के लिए आई थी। लेकिन अमेरिका में लोगों की रंगभेदी टिप्पणियों की वजह से मुझे यहां से भारत लौटना पड़ा।'

बता दे, प्रियंका आयरलैंड में अभी क्वांटिको सीजन 3 के आखिरी एपिसोड्स को शूट कर रही हैं। जिसके बाद वो इंडिया के लिए रवाना होंगी और बॉलीवुड फिल्म के लिए शूटिंग करेंगी। कहा जा रहा हैं कि प्रियंका कल्पना चावला की बॉयोपिक करने जा रही हैं।