सोनम कपूर के रिसेप्शन में उट-पटांग ड्रेस पहनकर पहुंचे ये स्टार, देखते ही छूट जायेगी आपकी हंसी

अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी मंगलवार को आनंद आहूजा से मुंबई के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई। एक्ट्रेस की शादी की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और विडियो वायरल हो रहे हैं। शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर ने अपना सरनेम भी बदल लिया है। सोनम ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपना नाम 'सोनम कपूर' से 'सोनम कपूर आहूजा' कर लिया है। आपको बता दें कि सोनम की शादी का फंकशन उनकी मौसी कविता सिंह के बंगले में हुआ। जिसमें कुछ खास मेहमानों ने शिरकत की। इसके बाद मुंबई के द लीला होटल में रिसेप्शन हुआ। जिसमें परिवार के अलावा करीना कपूर, स्वरा भास्कर, जैकलीन फर्नांडीज, आमिर खान, रानी मुखर्जी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। सभी बॉलीवुड स्टार्स रिसेप्शन पर बेस्ट से बेस्ट अंदाज में पहुंचे। हर एक ने अपने हिसाब से बेस्ट ड्रेस पहनी। कुछ सेलेब्रिटीज के ड्रेस वाकई जबरदस्त थे वहीं कुछ की ड्रेस बेहद अजीबोगरीब थी।

सोनम की रिसेप्शन में शत्रुघ्न सिन्हा सपरिवार पहुंचे। वैसे तो इस दौरान उन्होंने बैंगनी कलर का कोट पेंट पहना लेकिन पता नहीं क्यों उन्होंने इसके साथ चेक मफलर गले में डाल ली जिसने उनके अच्छे-खासे लुक को बिगाड़ दिया।

रिसेप्शन पार्टी में प्रोड्यूसर एकता कपूर ब्लू लहंगे में आईं। उनका यह लहंगा बहुत आउट डेटेड लग रहा है। आपको बता दें कि सोनम के रिसेप्शन में आलिया की ड्रेस को बेस्ट बताया गया है और एकता की ड्रेस को सबसे बेकार।

सबसे खराब पोशाक पहनकर आने वाले सितारों में एक नाम अमृता अरोड़ा का भी है। उन्होंने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। अमृता के लहंगे की चोली तो सुंदर है लेकिन उनका लहंगा कुछ खास नहीं लग रहा है। वहीं उनका यह ड्रेस उन पर बिल्कुल जंच नहीं रहा है।

सोनम कपूर आहूजा के रिसेप्शन में उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ने गोल्डन साड़ी पहनी। बेबो की यह साड़ी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। करीना पर यह साड़ी बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ब्लैक स्ट्रिपड साड़ी में सोनम कपूूर के रिसेप्शन में पहुंची। इस दौरान वह बहुत सिंपल लुक में नजर आईं। काजोल ने साड़ी के साथ बिल्कुल मेकअप नहीं किया हुआ था। जिस वजह से उनका लुक अधूरा लग रहा था।