विराट ने अनुष्का को केक खिलाकर कुछ इस अंदाज़ में किया विश

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके करीबी और फैन्स एक्ट्रेस को बधाईयां दे रहे हैं। जब पूरा देश अनुष्का को जन्मदिन की बधाई देने में लगे हुए है तो भला विराट कोहली कैसे पीछे रह सकते हैं। शादी के बाद अनुष्का का यह पहला बर्थ डे है। तो यह जाहिर है कि विराट अपनी पत्नी को कुछ अनोखे अंदाज में विश करेंगे।

मंगलवार सुबह विराट ने सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह अनुष्का शर्मा को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं और विश करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थ-डे माई लव... आई नो यू आर मोस्ट एंड पॉजिटिव पर्ससन... लव यू...।

बता दें, अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को हुआ था। यह शादी के बाद उनका पहला जन्मदिन है, ऐसे में विराट ने उनके इस दिन को खास बनाने के लिए बेशक कोई कसर नहीं छोड़ी होगी। विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ इटली में गुपचुप शादी रचाई थी। वेडिंग में जोड़ी ने जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। मालूम हो कि विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था। अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना। यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है। गुपचुप शादी के बाद जोड़ी ने नई दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था।

वही कुछ दिन पहले कहा जा रहा था कि अनुष्का अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं उनके पति विराट आईपीएल मैच में व्यस्त हैं। लेकिन यह खबर महज एक अफवाह ही थी। क्योंकि भले ही अनुष्का अपने बर्थडे का जश्न नहीं मना रही हैं लेकिन अपने पति के साथ बैंगलोर में समय बिता रही हैं। बर्थडे पर अनुष्का विराट और अपने परिवार वालों के साथ डिनर पर जाएंगी।