विक्रम गोखले का 82 की उम्र में निधन, पिछले 18 दिनों से पुणे के अस्पताल में चल रहा था इलाज

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का 82की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने पुणे स्थित अस्पताल में 26 नवंबर की दोपहर अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। अभिनेता के परिजनों ने उनके निधन की पुष्टि की है। पुणे के वैकुंठ क्रेमेटोरियम में आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि एक्टर पुणे स्थित दीनानाथ अस्पताल में भर्ती थे। उनका इलाज चल रहा था। हालत थोड़ी नाजुक थी। हालांकि, डॉक्टर्स उन्हें रिवाइव करने की पूरी कोशिश कर रहे थे।

विक्रम गोखले के दोस्त राजेश दामले ने भी इसके बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि विक्रम की हालत नाजुक है और उनका निधन नहीं हुआ है। लेकिन कन्फर्म रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्टर ने आज दोपहर ही अस्पताल में अंतिम सांस ली।