सोनम कपूर की शादी में पिंक कुर्ते पजामे में पहुंचे लिटिल नवाब, देखे विडियो

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर आज अपने लॉन्‍ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी करने जा रही हैं। मुबंई के बांद्रा स्थित हवेली में सोनम और आनंद सात फेरे लेंगे। आंनद आहूजा दूल्हा बन सोनम को लेने के लिए पहुंच चुके हैं। वही सोनम की शादी में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। बिग बी से लेकर करण जौहर और सैफ अली खान तक शादी में पहुंच चुके हैं। इस खास मौके पर सैफ अकेले नहीं है बल्कि उनके साथ करीना कपूर और उनके लिटिल नवाब तैमूर भी नजर आ रहे हैं। शादी की पिंक थीम के अनुसार लगभग सभी स्टार पिंक अटायर में ही पहुंच रहे हैं। और इसी थीम को देखते हुए करीना कपूर ने भी पिंक सूट पहना है। ऐसे में अपने लिटिल नवाब भला कैसे पीछे रह सकते हैं। तैमूर भी पिंक कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। सिर्फ पिंक कुर्ता ही नहीं बल्कि उनका नया हेयर स्टाइल भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां, वीडियो में तैमूर ने छोटी सी चोटी बना रखी है।