स्विटज़रलैंड में बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं तैमूर

बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान के लाडले तैमूर के लिए दिसंबर का पूरा महीना हॉलीडे की तरह रहा है। सबसे पहले वो अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपनी पुश्तैनी हवेली गए थे। जहां उन्होंने अपना जन्मदिन बड़ी धूम धाम और खूब सारी मस्ती के साथ बनाया वही उसकें बाद वो क्रिसमस की पार्टी के लिए मुंबई गए, जहां उन्होंने अपने मामाओं के साथ खूब धमाल मचाया और अब वो नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने मम्मी-पापा के साथ यूरोप निकल गए हैं। इस बात का गवाह है उनकी ताज़ा तस्वीर जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सैफ अली खान और करीना कपूरी खान अपने नन्हें नवाब के साथ खड़े दिख रहे हैं। अगर हम गलत नहीं हैं तो यह पहला मौका है जब तैमूर अली खान बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।

वो जब भी मीडिया के सामने आये हैं, कैमरों ने उन्हें खूब सारा प्यार किया है। उनकी पिक्चर बस इंटरनेट पर डालने की देर होती है, वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है।