PHOTOS - क्रिसमस पार्टी में कुछ इस अंदाज़ में दिखे तैमूर अली खान, विडियो वायरल

बॉलीवुड के सुपरक्यूट स्टारकिड्स में से एक हैं तैमूर अली खान। तैमूर के लिए लोगों में भी खूब दीवानगी है। हाल ही में तैमूर ने अपना पहला बर्थडे मनाया था। इसके बाद कल तैमूर ने अपना पहला क्रिसमस भी धूमधाम से मनाया है। तैंमूर का ये क्रिसमस खूब खास रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है। इस वीडियो में तैमूर काला चश्मा लगाकर उनका एक अलग ही अंदाज लोगों के सामने निकलकर आया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि पूरे कपूर खानदान ने साथ में मिलकर क्रिसमस मनाया है। ये क्रिसमस इनके लिए बेहद खास रहा है । क्योंकि इस बार तैमूर ने भी अपने मामा रणबीर सहित सभी के साथ खूब मस्ती की है। अपने ननिहाल में क्रिसमस पार्टी का लुत्फ उठाने पहुंचे तैमूर ने सबसे ज्यादा मस्ती अपने मामाओं के साथ की।