सोनम कपूर की शादी के बाद अब आई बहन रिया की बारी, इस डायरेक्टर को कर रही हैं डेट

कपूर खानदान में यह वक्त शादियों का है। सोनम कपूर की आलीशान शादी के बाद अब उनकी छोटी बहन रिया कपूर के अफेयर की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं। सोनम कपूर की शादी में रिया कपूर के साथ एक शख्स को स्पॉट किया गया। माना जा रहा है कि रिया इसी शख्स को डेट कर रही हैं। फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर के तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड का नाम है करण बूलानी। रिया के फुफेरे भाई और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में भी करण बूलानी शामिल हुए थे। उन्होंने शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की थीं जिनमें वह रिया और सोनम कपूर के साथ नजर आ रहे थे।

सोनम कपूर की शादी से ठीक दो दिन पहले करण ने रिया के साथ अपने रिश्ते का इशारा दिया था। उन्होंने सोनम की मेहंदी के दौरान एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें रिया कपूर डांस कर रही थीं। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'माय गर्ल'। इससे ठीक पहले फैशन डिजाइनर जोड़ी संदीप खोसला और अबु जानी की भतीजी की शादी में भी दोनों को साथ देखा गया था। दोनों पार्टी से साथ निकल रहे थे। दोनों कई बार रेस्त्रां और कैफे में साथ देखे गए हैं। यही नहीं, करण बूलानी सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के साथ ट्रिप पर भी जाते रहते हैं। करण फिल्म डायरेक्टर हैं। वह फिल्म 'आएशा' और 'वेक अप सिड' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'द ऑडिशन' का भी निर्देशन किया है। इसके अलावा वह टीवी शोज की प्रोडक्शन टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। कहा जाता है कि अनिल कपूर भी करण को काफी पसंद करते हैं।