सोनम कपूर के संगीत समारोह में सेलिब्रिटीज का जमावड़ा, देखें तस्वीरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई (मंगलवार) को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। रविवार को मेहंदी की रस्म के बाद सोमवार (7 मई ) को संगीत सेरमनी के लिए मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अनिल कपूर के परिवार और बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा लगा। बता दें, सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ 8 मई को सिख रीति रिवाजो के साथ शादी करने वाली हैं और 8 मई की रात को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया है। रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। रविवार रात को सोनम की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था और सोनम ने अपनी मेहंदी सेरेमनी पर काफी मस्ती की। सोनम अपनी मेहंदी के फंकशन में काफी खुश और एक्साइटेड नजर आईं। सोनम ही नहीं बल्कि उनके पिता अनिल कपूर ने भी संगीत से पहले मेहंदी में जमकर डांस किया।