गर्ल गैंग ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रूपये

गर्ल गैंग ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ की कमाई कर ली। वीरे दी वेडिंग' ने रिकॉर्ड कमाई करते हुए पहले दिन साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरा पोजिशन हासिल कर लिया है। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस से 10.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो भारतीय सिनेमाघरों में ओपनिंग डे बिजनेस में पहले पोजिशन पर 'बागी 2' ने 25.10 करोड़ और दूसरे स्थान पर 'पद्मावत' ने 19 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की थी। अब 'वीरे दी वेडिंग' ने तीसरा स्थान अपने नाम कर लिया। बता दें कि करीना कपूर, सोनम कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग की बजट 30 करोड़ के लगभग रहा है। इसके अनुसार फिल्म को 60 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा।

फिलहाल अभी वीकेंड के दो बड़े दिन शनिवार और रविवार बाकी है, उम्मीद है वीकेंड पर यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। बता दें कि भारत में यह फिल्म 2177 स्क्रीन पर उतारी गई, जबकि ओवरसीज की बात करें तो 470 स्क्रीन्स पर यह फिल्म पर्दे पर उतरी है। वर्ल्डवाइड 2647 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का अच्छा रिस्पॉन्स आना अभी भी बाकी है।

बता दें कि 'वीरे दी वेडिंग' की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में पहली बार करीना और सोनम की जोड़ी दिखी है। इसमें स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास अहम रोल निभा रहे हैं। 'वीरे दी वेडिंग' के जरिए करीना दो साल बाद कमबैक कर रही हैं। बेटे तैमूर अली खान के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म है।

फिल्म की कहानी करीना पर बेस्ड हैं, जिनकी शादी अटेंड करने के लिए उनकी तीन दोस्त (सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया) आती है। फिल्म में 'परमानेंट रूममेट' फेम सुमित व्यास करीना के लव-इंटरेस्ट के किरदार में हैं। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 जून को रिलीज हो चुकी है।