Cannes के रेड कारपेट पर छाया सोनम कपूर का देसी लुक, पहले ही दिन जीता लोगों का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन और अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद सोनम फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं।

सोमवार 14 मई को सोनम कपूर ने रेड कारपेट पर वॉक किया। अपनी पहली रेड कारपेट लुक के लिए सोनम ने डिजाइनर Ralph and Russo का आउटफिट चुना। सोनम ने व्हाइट लहंगा वियर किया, जिस पर सिल्वर कलर का काम था। दुल्हन के लिबाज में सजी-धजी सोनम पर यह लुक बेहद जच रहा था। लहंगे के साथ सोनम ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स वियर किए।

मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड मेकअप किया था और आंखें हाइलाइट की थीं। सोनम के इस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया। साथ ही बालों पर लगा आम्रपाली का परांदा उन्हें लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। रेड कारपेट पर सोनम ने हमेशा की तरह अपनी स्टाइलिश अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बनाया। बता दें, यह पहला मौका है जब बहन रिया कपूर के बिना सोनम ने कान में एंट्री की। इसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर किया कि वह रिया को बहुत मिस कर रही हैं।