शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाई थीं सोनम, तो गाड़ी में पति के साथ करने लगी रोमांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल से लौट आई हैं और अब वो फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हो गई हैं। शादी के बाद सोनम काम की वजह से हनीमून भी नहीं जा पाई हैं हालांकि वो आनंद आहूजा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। आनंद आहूजा दिल्ली गए थे जिसके बाद वो वापस मुंबई पहुंचे। ऐसे में आनंद से मिलने के लिए सोनम खुद को रोक नहीं पाईं और उन्हें रिसीव करने के लिए खुद एयरपोर्ट गई थीं। सोनम से मिलने के लिए आनंद भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। उनके चेहरे पर सोनम से मिलने का उत्साह साफ नजर आ रहा था। गाड़ी में बैठने के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा रोमांटिक अंदाज में कैमरे में कैद किए गए। बता दें कि 8 मई को सोनम और आनंद ने मुंबई में शादी की थी।

शादी के तुरंत बाद सोनम कांस के लिए रवाना हो गई थीं। बता दें कि करीब 2 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद सोनम और आनंद सिख रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। इनकी शादी में पूरा कपूर खानदार बेहद खुश नजर आया था, खासकर पिता अनिल कपूर की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं था। सोनम कपूर शादी के बाद आनंद के साथ हनीमून पर नहीं जा पाईं। वह काम की वजह से पहले कांस चली गईं और फिर उनकी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का प्रमोशन है। इसके बाद वह कई फिल्मों की शूटिंग की वजह से भी अभी और कई महीनों तक अपना हनीमून प्लान नहीं कर पाएंगी।