दिल चुरा रहा है सोनम कपूर का ये ब्राइडल LOOK, देखे तस्वीरे

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर आज अपने लॉन्‍ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी करने जा रही हैं। मुबंई के बांद्रा स्थित हवेली में सोनम और आनंद सात फेरे लेंगे। आंनद आहूजा दूल्हा बन सोनम को लेने के लिए पहुंच चुके हैं। ऐसे में इस जोड़ी की पहली झलक सामने आ गई है। सोनम कपूर अपनी शादी के लिए सुर्ख लाल जोड़े में दिख रही हैं। जबकि उनके होने वाले दुल्‍हे आनंद अहूजा बेज कलर के ड्रेस में नजर आ रही है। सोनम कपूर कपूर ने खूबसूरत गहने और माथा पट्टी पहनी है और हाथ लाल चूड़े से भरे नजर आ रहे हैं। फैशन डिजाइनर अनाइता श्रॉफ ने सोनम का यह खूबसूरत लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सोनम कपूर ने अपनी शादी के लिए डिजाइनर अनुराधा वाकिल का खूबसूरत रेड कलर का लहंगा चुना है। इस लहंगे में सोनम बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें क‍ि सोनम ने अपनी मेहंदी के दौरान भी डिजाइनर अनुराधा वाकिल का ही खूसबूरत ग्रे-पिंक शरारा पहना था।

सोनम कपूर ने अपनी शादी के हर फंक्शन के लिए खास थीम रखी है। सोमवार को हुए संगीत की थीम, सफेद थी तो आज होने वाली शादी में सारा मंडप गुलाबी रंग में नहाया नजर आ रहा है। आज शादी के फंक्शन के लिए थीम इंडियन ट्रेडिशनल रखा गया है और स्टार्स किस अंदाज में शादी में पहुंचते हैं ये देखना भी दिलचस्प होगा।