रेस-3 से जुडी सोनाक्षी सिन्हा, सलमान के साथ आएंगी नजर

निर्माता रमेश तौरानी अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘रेस-3’ की सफलता में कोई कोर कसर नहीं उठा रहे हैं। वे चाहते हैं कि रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही सलमान खान अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो। इस फिल्म में सलमान खान के साथ जहाँ बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, डेजी शाह नजर आएंगें वहीं अब इस फिल्म में एक महत्त्वपूर्ण किरदार के लिए सोनाक्षी सिन्हा को भी साइन किया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा का यह कैमियो किरदार सलमान खान के साथ नजर आएगा। यह फिल्म का महत्त्वपूर्ण ट्विस्ट होगा। गौरतलब है कि अभी हाल ही में सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा और दलजीत दोसांझ की फिल्म वैलकम टू न्यूयार्क में नजर आए थे, जिसमें उन पर सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक गीत का फिल्मांकन किया गया था।

अब देखने वाली बात यह होगी कि सोनाक्षी सिन्हा के हिस्से में कितना लम्बा महत्त्वपूर्ण दृश्य आया है। इस वर्ष सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के साथ क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने वाली दबंग-3 में भी नजर आएंगी।