सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की ऐसी फोटो, फैन्स ने कहा 'आपके संस्कार कहां गए...'

शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।। सोनाक्षी अपनी गतिविधियों और यादों को सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से रू-ब-रू करवाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा। ये फोटो एक्ट्रेस सोनाक्षी को मंहगा साबित हुआ। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम से खबर लिखे जाने से 21 घंटे पहले ये फोटो शेयर किया। इस फोटो में उन्होंने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है। इस फोटो के पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री को पहनावे को लेकर ट्रॉल किया।

सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार को एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने रेड कलर और शाइनिंग वाला गाउन पहना हुआ है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने बताया कि ये फोटो जुलाई का है। हालांकि वो शेयर अब कर रही है। इस फोटो पर कुछ यूजर ने सोनाक्षी की तारीफ की तो कुछ लोगों ने सोनाक्षी को ट्रॉल किया। एक यूजर ने लिखा, मैम ये आपको क्या हो गया है? तो दूसरे यूजर ने लिखा, नकली सोना। हालांकि कुछ फैन्स को सोनाक्षी की तस्वीर पसंद भी आई है। कुछ लोगों ने अभिनेत्री के इस लुक को चीप बताया और पूछा कि आपके संस्कार कहां गए। बता दें अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा रेस 3 में कैमियो करती नजर आएंगी। खबरें हैं कि रेस 3 में सोनाक्षी सिन्हा का रोल भी है।