न्यू ईयर पर सुनिधि चौहान के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे को दिया जन्म

अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली सिंगर सुनिधि चौहान के घर किलकारियां गूंज उठीं। सुनिधि ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने एक जनवरी को मुंबई के सूर्या अस्पताल में शाम 5 बजकर 20 मिनट अपने बच्चे को जन्म दिया। सुनिधि चौहान ने 2012 में हीतेश सोनिक से शादी रचाई थी। सुनिधि की डॉक्टर रंजना धानू ने बताया कि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान सुनिधि ज्यादा नजर नहीं आईं।

आखिरी बार वह डब्लिन स्क्वैयर में एक शो के दौरान नजर आई थीं। उस वक्त वह प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में थीं। यह शो सितंबर 2017 में हुआ था। यहां सुनिधि की परफॉर्मेंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अनारकली सूट पहने सुनिधि बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस लाइव शो में सुनिधि को देख ऑडियंस इतनी प्रभावित थी कि सभी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दी थी।