OMG!! शाहरुख खान भी करेंगे शादी..., आखिर मीडिया के सामने ये क्या बोल गए किंग खान! #VIDEO

प्रियंका और निक जोनस इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि, ये दोनों अक्टूबर-नवंबर में शादी करेंगे। लेकिन इसके बाद फिर खबर आई कि प्रियंका निक से सितंबर में ही शादी कर लेंगी। प्रियंका और निक की सगाई को लेकर रोज़ नई बाते सामने आ रही है। दरअसल बीती रात ही मायानगरी यानि की मुंबई में वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचकर कई फिल्मी जगत की कई हस्तियों ने चार चांद बिखेरे। वोग ब्यूटी अवॉर्ड 2018 का हिस्सा बनी कंगना राणावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'प्रियंका-निक की सगाई हो गई है। मैंने सगाई की खबर सुनते ही प्रियंका को फोन किया था। इसके बाद मैंने उनको बधाई भी दी। मैंने जब उनसे बात की तब वो काफी एक्साइटेड और खुश लग रही थीं।’ आपको बता दें कि प्रियंका की शादी पर अब किंग खान का रिएक्शन भी आ चूका है।

वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स फंक्शन में पहुचे बॉलीवुड के किंग खान ने काफी लम्बे समय बाद मीडिया से बात की। बता दे, हाल ही में शाहरुख यूएस से अपनी फिल्म जीरो की शूटिंग करके भारत लौटे थे। मीडिया से बात करते हुए जब एक पत्रकार ने शाहरुख से प्रियंका और निक की शादी का जिक्र किया तो किंग खान ने मस्ती भरे अंदाज में कह दिया कि मैं भी कर रहा हूं शादी। आपको भी न्यौता जरुर भेजूंगा, मेरा कार्ड आएगा आपके पास और हां मेंहदी में जरुर आना।

खैर अब शाहरुख ने ऐसा रिएक्शन क्यों दिया…ये तो वही जानें फिलहाल तो आपको बता दें कि प्रियंका और शाहरुख ने आखिरी बार साल 2011 में डॉन 2 में साथ में काम किया था। इसके बाद दोनों को कभी भी साथ में नहीं देखा गया। कई दफा डॉन 3 को लेकर भी खबरें सामने आ चुकी है लेकिन लगता है कि इस बार प्रियंका इस फिल्म का हिस्सा नहीं होगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने डीएनए को जानकारी दी थी कि फिल्म की कहानी ऐसी है कि उसमें प्रियंका के किरदार की कोई भी जरुरत नहीं है। इस बार फिल्म में नई कास्ट दिखाई देगी और हम जल्द ही नई कास्ट को ढूढ़ लेंगे। वैसे आपको देसी गर्ल की शादी पर किंग खान का रिएक्शन कैसा लगा?