शाहरुख खान की बेटी सुहाना बनीं मैगजीन की कवर गर्ल, लॉन्च करते हुए इमोशनल हुए किंग खान

जान्हवी कपूर के बाद अब आप बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक और स्टार किड एंट्री लेने को तैयार है। हम बात कर रहे है शाहरुख खान की लाडली बिटिया सुहाना खान की। हाल ही में वोग फैशन मैगजीन के अगस्त एडिशन के कवर पेज के लिए सुहाना खान ने अपना पहला फोटोशूट करवाया है। ज्सिको खुद शाहरुख ने लॉन्च किया है। शाहरुख ने ट्विटर पर कवरगर्ल बनीं सुहाना की मैगजीन की फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, दोबारा से बेटी को अपने हाथों उठा रहा हूं, थैंक्स वोग। "What imperfect carriers of love we are... except when it comes to our children. So sending u all my love & a big hug. Hello Suhana Khan!"।

मम्मी गौरी ने की फोटोशूट की तारीफ

- गौरी ने भी सुहाना के फोटोशूट की पिक्चर्स और वीडियो शेयर किए। साथ ही उन्होंने बेटी के फोटोशूट की तारीफ करते हुए इसे ऑसम शूट बताया है और मैग्जीन को भी शुक्रिया कहा है।

- मां गौरी खान ने कुछ महीने पहले ही एक इवेंट में सुहाना ने फोटोशूट का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, "सुहाना फिलहाल एक मैगजीन के फोटोशूट की तैयारियों में बिजी है। हालांकि, मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती।"

शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी अपने पापा की ही तरह देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करना चाहती हैं और इसके लिए इन दिनों कमर कस रही है। सुहाना खान अभी इंग्लैंड में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं और इन दिनों ब्रेक पर मुंबई आई हुईं है। वापस लौटने के बाद सुहाना को अपने एग्जाम की तैयारी करनी है और इसके बाद सुहाना खान के इंडस्ट्री में डेब्यू करने की तैयारियां शुरू हो सकती हैं।

एक्ट्रेस बनना चाहती है सुहाना

- सुहाना, पापा शाहरुख की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती है। वे स्कूल में भी कई प्लेज में हिस्सा लेती आई हैं।
- सुहाना, पापा के काफी करीब हैं। शाहरुख ने एक बार करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में बेटी के सवाल पर कहा था कि यदि कोई लड़का मेरी बेटी के लिप्स पर किस करेगा तो मैं उसका होंठ उखाड़ कर फेंक दूंगा।
- इतना ही नहीं सालभर पहले शाहरुख खान ने फेमस मैगजीन 'फेमिना' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बेटी सुहाना को जो लड़के डेट करना चाहते हैं, उनके लिए उन्होंने कुछ शर्तें बनाई है।