PHOTOS - बहन अर्पिता की क्रिसमस पार्टी में अकेले पहुंची कटरीना वही सलमान दिखे गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ

पूरे देश में क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। ऐसे में बॉलीवुड कहा पीछे रहने वाला था। सलमान की बहन अर्पिता ने अपने घर पर एक क्रिसमस पार्टी रखी थी। इस क्रिसमस पार्टी में कई सितारे आए। लेकिन खास सलमान खान रहे। हाल ही में सलमान खान की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म धमाका करेगी इसमें कोई दो राय नहीं थी और ऐसा ही हुआ इस फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना क्रेज था की फिल्म ने अपने पहले दिन में शानदार ओपनिंग की है। लोगो का सलमान के प्रति दीवाना पन को देखतें हुए भारत में 'टाइगर जिंदा है' ने शुक्रवार के दिन 34.10 करोड़ रूपये बनाएं। शनिवार के दिन 35.30 करोड़ रूपये जुटाए और अब रविवार के दिन 45.53 करोड़ रूपये का शानदार कारोबार करतें हुए 100 करोड़ रूपये के क्लब को क्रॉस कर लिया है। चलिए हम बताते है की इस पार्टी में कौन-कौन आया।

सलमान यहां अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ गए। सलमान के साथ यूलिया नजर आई। वहीं इस पार्टी में कटरीना अकेले ही पहुंची। सलमान और कटरीना अलग अलग आए।

करण जौहर यहां अपने दोनों बच्चे यश और रूही के साथ आए।

इसके अलावा कुणाल खेमू और सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया के साथ पहुंचे।

इस पार्टी में सलमान की भांजी एलिजा अग्निहोत्री भी दिखी। जो कि सलमान की बड़ी बहन अलवीरा की बेटी हैं।

इसके अलावा यहां तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ पहुंचे।