खुलासा : निक नहीं इस सुपरस्टार की वजह से प्रियंका ने छोड़ी 'भारत', पढ़े पूरी खबर

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की बिग बजट फिल्म 'भारत' को छोड़ अपने फैंस को चौंका दिया। इस खबर के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। बता दे, दो साल बॉलीवुड से दूर रहने वाली प्रियंका सलमान खान की फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही थी लेकिन प्रियंका ने सलमान को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, प्रियंका भारत आईं और डायरेक्टर अली अब्बास जफर से कहा कि उन्हें निक को समय देना है और फिल्म में काम करने से मना कर दिया। जी हां, प्रियंका ने 'भारत' छोड़ दी है। इस बात की जानकारी अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट करके दी।
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि प्रियंका, निक को समय देना चाहती हैं इसलिए फिल्म छोड़ रही हैं। अभी इस खबर की परतें एक-एक कर खुल ही रही थीं, तभी पता चला कि प्रियंका ने अपने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है।

People वेबसाइट को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने अपने 36वें बर्थडे यानी 18 जुलाई को ही निक से सगाई कर ली थी। प्रियंका का ब्वॉयफ्रेंड के लिए फिल्म छोड़ना, ये बात अभी भी समझ के बाहर है। भारत' छोड़ना और फिर प्रियंका की सगाई की खबर आना, दोनों इत्तेफाक कैसे हो सकते हैं। ये ख्याल फैंस के मन में जरूर आया होगा। आइए आपको बता ही देते हैं कि प्रियंका के सलमान खान की फिल्म छोड़ने की असली वजह क्या है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका कुछ दिन पहले ही दो दिन के लिए इंडिया आई थीं। यहां उन्होंने दो दिन 'भारत' की शूटिंग भी की। प्रियंका फिल्म में अपने रोल को लेकर काफी खुश थीं। फिल्म में दो लोगों को प्यार होता है। शादी होती है और साथ में दोनों बूढ़े हो जाते हैं। इस बीच उनकी कहानी फ्लैशबैक में चलती है। प्रियंका के शूट के बारे में सिर्फ यूनिट को पता था। शूटिंग के बाद वो यूएस लौट गईं। वहां जाकर उन्हें पता चला कि फिल्म में कुछ और एक्टर्स को कास्ट किया गया है। सबसे पहले दिशा पाटनी का नाम सामने आया।

इसके बाद तबु और नोरा फतेही भी फिल्म से जुड़ गए। इतना ही नहीं प्रियंका को पता चला कि फिल्म में इन लोगों के लिए खास तौर पर रोल बनाए गए हैं। सलमान ने ही इन सबको रोल देने के लिए कहा था। तब प्रियंका ने सोचा कि इतनी सारी एक्ट्रेस के बीच उनका हाल भी कहीं 'रेस 3' की जैकलीन की तरह ना हो जाए। या फिर जिस तरह डेजी शाह को साइड कर दिया गया वैसे उन्हें भी ना कर दिया जाए। प्रियंका को डर था कि कहीं 'भारत' का भी यही हाल ना हो। इसके बाद प्रियंका ने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। बिना डरे उन्होंने फिल्म को ना कह दिया। हालांकि प्रियंका किसी को दुखी नहीं करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने किसी को नहीं बताया कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। निक का बहाना बनाकर उन्होंने किनारा कर लिया। प्रियंका ने फैंस और मेकर्स को तसल्ली देने के लिए सगाई की खबर भी सामने ला दी। लेकिन सलमान, प्रियंका के अचानक फिल्म छोड़ने से बेहद नाराज हैं। इतना ही नहीं उन्होंने प्रियंका के साथ कभी काम ना करने की कसम भी खा ली है। अब प्रियंका सोनाली बोस की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।