सलमान खान ने Ex गर्लफ्रेंड संगीता ब‍िजलानी को कैमरों के सामने क‍िया KISS, शाहरुख खान ने लगा लिया गले; VIDEO

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan Birthday Celebration) आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर सलमान ने बीती रात ग्रैंड पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बॉलीवुड की जानीमानी हस्‍त‍ियां शाम‍िल हुईं। इस पार्टी में सलमान खान की एक्‍स गर्लफ्रेंड और उनकी अच्‍छी दोस्‍त रहीं संगीता ब‍िजलानी भी नजर आईं। ऐसे पार्टी में पहुंचीं संगीत को देख सलमान खान काफी भावुक नजर आए। वो न केवल उनके साथ बाहर खड़े रहे बल्‍कि संगीता के माथे पर प्‍यार से Kiss करते हुए भी नजर आए। इतना ही नहीं सलमान खान के बाय करने के बाद जब संगीता अपनी गाड़ी में बैठने लगीं और शेरा उनके ल‍िए दरवाजा खोलने लगा तो सलमान ने शेरा को भी डांट लगा दी और खुद संगीता के ल‍िए दरवाजा खोला।

आपको बता दे, संगीता ब‍िजलानी और सलमान खान के बीच पुराना र‍िश्‍ता रहा है। संगीता और सलमान लगभग 10 सालों तक र‍िश्‍ते में रहे। ये जोड़ी 27 मई, 1994 को शादी करने वाली थी। सब कुछ तय था, शादी के कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन संगीता ने इस बीच सलमान को एक लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ ल‍िया था। इसी धोखे के साथ सलमान-संगीता का ये र‍िश्‍ता भी टूट गया था।

SRK ने गले लगाकर दी भाईजान को जन्मदिन की बधाई

शाहरुख खान भी सलमान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। शाहरुख और सलमान ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे। अब सलमान की पार्टी से निकलते हुए शाहरुख खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख जाते-जाते बार-बार सलमान को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।